मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात : एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात, कहा- समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लगा

गूगल किस प्रकार कर सकता है कार्य

मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात : एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात, कहा- समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लगा

पिचाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली। एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने आये गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के अवसर पर सुंदर पिचाई से मिलकर प्रसन्नता हुई। भारत में एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों एवं पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार कार्य कर सकता है, इस पर चर्चा हुई। इससे पहले पिचाई ने सुबह यहां पहुंचने पर कहा कि वह एआई सम्मेलन में हिस्सा लेने आये हैं और 20 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे। पिचाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। पिचाई का संबोधन 20 फरवरी को सुबह होगा, जिसे सम्मेलन के सबसे प्रतीक्षित सत्रों में से एक माना जा रहा है। सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस शामिल हैं।

Tags: pichai

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को 31 मार्च तक नहीं मिलेगी छुट्टी : सरकार ने लगाई रोक, अत्यावश्यक परिस्थिति में ही अवकाश का उपभोग करें सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को 31 मार्च तक नहीं मिलेगी छुट्टी : सरकार ने लगाई रोक, अत्यावश्यक परिस्थिति में ही अवकाश का उपभोग करें
वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश और प्रशिक्षण...
आज का भविष्यफल     
भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर 18 किमी लम्बी रथयात्रा निकली, भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र को दर्शाती झांकियां
निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार
ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप