टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने की नई पार्टी बनाने की घोषणा, आगामी चुनावों में इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

मुर्शिदाबाद में चुनावी तैयारी, आगामी विधानसभा चुनावों में दांव

टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने की नई पार्टी बनाने की घोषणा, आगामी चुनावों में इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने नया राजनीतिक दल ‘जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी)’ बनाने की घोषणा की। पार्टी की औपचारिक शुरुआत मुर्शिदाबाद में होगी, और 2026 के विधानसभा चुनावों में रेजीनगर व बेलडांगा सीटों से चुनाव लड़ने की योजना है।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने सोमवार को नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। हुमायूं कबीर ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) होगा। इसकी राज्य समिति में 75 सदस्य होंगे, जिनमें करीब 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व हिंदू समुदाय का होगा।

हुमायूं कबीर ने बताया कि पार्टी की औपचारिक शुरुआत मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक जनसभा के दौरान की जायेगी। मुर्शिदाबाद मुस्लिम बहुल जिला है। इस क्षेत्र में राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 30 सीटें हैं। वर्ष 2026 के मार्च-अप्रैल में यहां चुनाव होने हैं। हुमायूं कबीर ने कहा कि इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कम से कम पांच संभावित उम्मीदवारों की भी घोषणा करेंगे।

उन्होने कहा कि वह रेजीनगर और बेलडांगा दोनों सीटों से चुनाव लडऩे की योजना बना रहे हैं और उन्हें 2026 में दोनों सीटें जीतने का भरोसा है। बेलडांगा मैदान में उनके सैकड़ों समर्थकों के बीच कुछ के हाथों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के झंडे भी लहरा रहे थे। सुंदरबन उन्नयन शैक्षिक ट्रस्ट से जुड़े एक समर्थक ने शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने के लिये एक करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। हुमायूं कबीर ने कहा कि प्रस्तावित बाबरी मस्जिद परिसर के पास इसे भविष्य में स्थापित किया जायेगा।

हुमायूं कबीर ने दावा किया कि उनकी पार्टी का झंडा जल्द ही पूरे राज्य में दिखेगा। पार्टी का झंडा तृणमूल कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज जैसा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए काम करते रहेंगे, हुमायूं कबीर ने कहा, चुनाव आयोग की ओर से आवंटन के आधार पर पार्टी का चिह्न 'टेबल','जोड़ा गुलाब या 'नारियल पेड़' हो सकता है। मेरी पहली पसंद टेबल है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी और मुर्शिदाबाद में जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) सीपीआई(एम), इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी। हुमायूं कबीर ने कहा, हम मुर्शिदाबाद में नया इतिहास रचने जा रहे हैं। 2026 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस समाप्त हो जाएगी।

Read More यमन में सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला, 25 सैनिकों की मौत; 30 से ज्यादा घायल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा
सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब जल्दी ही ऑल ग्लास कोर्ट लगाया जाएगा। एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर सब जूनियर और जूनियर...
कच्चे तेल के दबाव और विदेशी पूंजी निकासी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 94.95 के स्तर पर
सौ फीसदी फिट होकर ही मैदान पर लौटना चाहते हैं खलील ,आईपीएल में लगी चोट के कारण 5 माह से है क्रिकेट से दूर
सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गांधी परिवार ने देश की बर्बादी पर सत्ता की इमारत बनाई
ईसरदा लिंक परियोजना : अधिग्रहित जमीन पर खेती की तो होगी कार्रवाई, अवाप्त भूमि पर कृषि गतिविधियों पर रोक
मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला नाकाम: रूसी रक्षा बलों ने हवा में नष्ट किए 155 मानवरहित विमान
प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर