सुवेंदु की चेतावनी : बांग्लादेशियों यहां से भागो, वरना एक्शन लेंगे; कहा- ये हमारे दामाद नहीं जो इन्हें जेल में रोटियां खिलाएंगे

भागने लगे अवैध लोग

सुवेंदु की चेतावनी : बांग्लादेशियों यहां से भागो, वरना एक्शन लेंगे; कहा- ये हमारे दामाद नहीं जो इन्हें जेल में रोटियां खिलाएंगे

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को राज्य छोड़ने की चेतावनी देते हुए पहचान कर पुलिस को सौंपने की अपील की। नॉर्थ 24 परगना में 100+ विदेशी नागरिक चेक पोस्ट पहुंचे। साथ ही स्कूल-कॉलेज और मंदिरों के 1 किमी दायरे में शराब दुकानों पर रोक तथा ‘अन्नपूर्णा योजना’ के फॉर्म 27 मई से जारी करने की घोषणा की।

कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बांग्लादेशियों को तुरंत देश छोड़कर जाने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें पुलिस को सौंपा जाए।  सुवेंदु ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी-जल्दी भागो यहां से, वरना एक्शन लेंगे। हम घुसपैठियों को जेल भेजकर रोटी नहीं खिलाएंगे। वह दामाद नहीं है। बांग्लादेश के अधिकारी भी कह चुके हैं कि जो हमारे लोग होंगे, उन्हें ले लेंगे।

भागने लगे अवैध लोग

एक तरफ जहां सुवेंदु एक्शन में हैं, वहीं दूसरी तरफ अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों में भी हड़कंप मचा है। नॉर्थ 24 परगना में मंगलवार सुबह से ही 100 से ज्यादा विदेशी नागरिक हाकिमपुर चेक पोस्ट पर पहुंचे। दावा है कि यह लोग पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में अवैध तरीके से रह रहे थे।

स्कूल-मंदिरों के पास नहीं होगी शराब की दुकानें

Read More टीएमसी को झटका : फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार का चुनाव लड़ने से इनकार, चुनाव मैदान से हटने की घोषणा

 सुवेंदु ने घोषणा की कि राज्य में स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानें चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों को शराब के सामाजिक दुष्प्रभावों से बचाना है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों के पास हुड़दंग और उपद्रव की घटनाएं हों।  

Read More ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई

अन्नपूर्णाआवेदन

Read More लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

अधिकारी ने यह भी घोषणा की किअन्नपूर्णा योजनाके आवेदन फॉर्म 27 मई से जारी किए जाएंगे। यह योजना चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के घोषणापत्र के सबसे चर्चित बिंदुओं में से एक थी, जिसके तहत पात्र महिलाओं को सीधे बैंक में हर महीने 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। 

Tags: Suvendu

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत का चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब : जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं भारत का चीन-पाकिस्तान को करारा जवाब : जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं
चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के जिक्र को सिरे से खारिज करते हुए कड़ा विरोध जताया। विदेश मंत्रालय ने...
27.54 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायल ने किए सिलसिलेवार हमले : नरसंहार में 30 से अधिक लोग ढेर, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त :  राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को सीसीटीवी, सेंसर और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के आदेश
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 69.84 अंक नीचे खुला
31वीं राजस्थान सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता : श्रीगंगानगर दोनों वर्गों में बनी चैंपियन, यश यादव और अशनूर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कल से आंधी-बारिश की हो सकती है दस्तक