ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से कर रहे बात : बैठक में दोनों पक्ष ने की जरूरी मुद्दों पर चर्चा, ट्रंप बोले- अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तो पर ईरान सहमत
इजरायल ने ईरान पर हमला करना शुरू कर दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों स्तरों पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि शांति समझौते की ज्यादातर शर्तों पर ईरान सहमत है, लेकिन अमेरिका और चाहता है। इस बीच 28 फरवरी से जारी हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे है। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का जिक्र करते हुए पत्रकारों से कहा, हम उनके साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्ष बहुत जरूरी मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तो पर सहमत हो गया है, लेकिन हम इससे ज्यादा चाहते है। गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला करना शुरू कर दिया। ईरान इजरायली इलाके के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी जवाबी हमले कर रहा है।

Comment List