तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर साधा निशाना : बिहार में चूहों पर फोड़ा जाता है भ्रष्टाचार का ठिकरा, बेदाग बच जाते हैं मंत्री

बिहार के भ्रष्टाचार में चूहों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी 

तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर साधा निशाना : बिहार में चूहों पर फोड़ा जाता है भ्रष्टाचार का ठिकरा, बेदाग बच जाते हैं मंत्री

तेजस्वी यादव ने अपनी बिहार अधिकार यात्रा के दौरान नीतीश सरकार की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि राज्य में जितने भ्रष्टाचार होते हैं, उनका ठीकरा चूहों पर फोड़ा जाता है।

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी बिहार अधिकार यात्रा के दौरान नीतीश सरकार की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि राज्य में जितने भ्रष्टाचार होते हैं, उनका ठीकरा चूहों पर फोड़ा जाता है और मंत्री बेदाग बच जाते हैं। यादव ने एक सोशल प्लेटफार्म पर लिखा है कि पिछले 20 वर्षो से सरकार अपने भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी चूहों पर डालती आई है। उन्होंने कहा कि शराब, बांध, अस्पताल, पुल, पुलिया और राहत कार्य मे हुए घोटाले चूहों की वजह से हुए और सरकार अपने मंत्रियों को क्लीन चिट दे देती है।

राजद नेता ने कहा कि सरकारी भ्रष्टाचार में चूहों की भागीदारी की एक लंबी सूची है। उन्होंने कहा कि याद कीजिए एक बार करीब 9 लाख लीटर जब्त की हुई शराब पुलिस थानों से गायब हो गई और ऐसा माना गया कि उसे चूहे पी गए। यादव ने कहा कि एक समय पुल और पुलियों के गिरने से बिहार बदनाम हो रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि 7819 करोड़ के 113 पुल और पुलिया  सरकारी भ्रष्टाचार की वजह से नही बल्कि चूहों के कतरने से गिरे थे। उन्होंने कहा कि हद तो तब हुई जब पता चला कि बिहार के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु की उंगलियां भी चूहों ने कतर दी थी।

यादव ने कहा कि चूहों की कहानी बहुत लंबी है, उनकी वजह से जलसंसाधन विभाग में भी हजारों करोड़ का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत सामग्री का करोड़ो का सामान भी चूहे खा गए और जनता मन मसोस कर रह गई। उन्होंने कहा कि बिहार के भ्रष्टाचार में चूहों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, लेकिन एनडीए सरकार के एक मंत्री तो भ्रष्ट चूहों को ही खा जाते हैं।

इतिहास के किस्सों से चुन-चुन कर यादव ने चूहों की कहानी निकाली है और इस लिहाज से एनडीए सरकार और उसके मंत्रियों को निशाने पर लिया है। यादव अपने बिहार अधिकार यात्रा के दौरान राज्य के अलग अलग क्षेत्रो, विभागों में चल रहे भ्ष्र्टाचार की बात करते हैं और नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठाते हैं। बिहार की राजनीति में चूहों पर चर्चा कोई नई बात नही है, लेकिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इशारा दे दिया है कि सत्ता पक्ष अगर जंगल राज की बात करेगा तो उनकी तरफ से सरकारी भ्रष्टाचार में चूहों की भूमिका की बात बीच बीच मे आती रहेगी।

Read More गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की न्यायिक हिरासत सात दिनों के लिए बढ़ाई, अमेरिका से चलाता था क्राइम सिंडिकेट 

 

Read More रणथंभौर टाइगर रिजर्व : बाघिन टी-2307 दिखी तीन शावकों के साथ, डीसीएफ ने स्टाफ को मॉनिटरिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आज, यीएम भजनलाल और मदन राठौड़ होंगे उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आज, यीएम भजनलाल और मदन राठौड़ होंगे उपस्थित
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और...
आरक्षण पर प्रदर्शन मामले की जांच की मॉनिटरिंग करें डीएसपी: हाईकोर्ट
बैतूल आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कैंप कोर्ट में 89 मामलों का निपटारा
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी सीएनजी पाइपलाइन
जयपुर पुलिस का ऑपरेशन: वज्र प्रहार में 1074 ठिकानों पर दी गई दबिश, 327 अपराधी गिरफ्तार
सैकड़ों मील दूर से आता था नशे का जखीरा : मणिपुर और झारखण्ड से सप्लाई करने वाले तस्कर गिरफ्तार,  21 किलो अफीम बरामद
हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के सामने हुए पेश