तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : बाढ़ में बिहार डूबा, सरकार केवल विकास का पीट रही ढिंढोरा 

बचाव के लिए अपेक्षित स्तर पर नहीं किया जा रहा काम

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : बाढ़ में बिहार डूबा, सरकार केवल विकास का पीट रही ढिंढोरा 
बाढ़ से करीब 45 लाख लोगों के प्रभावित होने का दावा करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं, लेकिन राहत-बचाव नाकाफी है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनावी रैलियों में खजाना खर्च करने वाली सरकार के पास अब आपदा राहत के लिए पैसे नहीं हैं।

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को राज्य में गंभीर बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार बाढ़ के गंभीर संकट से गुजर रहा है। यादव ने आज संवाददाताओं से कहा कि बिहार में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, इसके बावजूद सरकार ने अब तक बिहार की स्थिति की सुध नहीं ली है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में करीब 45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और लोग मुश्किल परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से राहत और बचाव के लिए अपेक्षित स्तर पर काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार केवल विकास का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि हकीकत में उसकी उपलब्धियां ना के बराबर हैं।

राजद नेता ने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सैकड़ों रैलियों पर बिहार के खजाने का पैसा खर्च कर उसे खाली कर दिया गया और अब आपदा के समय सरकार के पास राहत कार्य के लिए पर्याप्त धन नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ जैसी गंभीर आपदा के समय सरकार को तत्काल संसाधन जुटाकर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचानी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव के समय सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री वोट मांगने आये, लेकिन इस विपदा की घड़ी में किसी का चेहरा दिखाई नही दिया।

Tags: tejashwi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह