झारखंड विधानसभा परिसर में छात्रों का हंगामा: प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़े आंदोलनकारी, लाठीचार्ज के बाद बढ़ा तनाव

छात्र अपनी मांगों पर अड़े

झारखंड विधानसभा परिसर में छात्रों का हंगामा: प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़े आंदोलनकारी, लाठीचार्ज के बाद बढ़ा तनाव
झारखंड विधानसभा परिसर के पास अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित छात्रों और पुलिस बल के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधानसभा घेराव तक पहुंच गया। बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा के बाहर जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। शुरुआत में छात्रों का आंदोलन कुछ घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा। प्रशासन की ओर से भी प्रदर्शनकारियों के साथ संयम बरतते हुए उन्हें नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए प्रशासन की ओर से हल्के स्तर पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

हालांकि, बाद में कुछ छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इससे मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस लगातार छात्रों को आगे बढ़ने से रोकती रही, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर जाने पर अड़े रहे। इसी बीच चल रहे झारखंड मानसून सत्र को छोड़कर जेएलकेएम के डुमरी विधायक जयराम महतो भी विधानसभा के बाहर आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्रों के साथ धरने पर बैठकर उनके आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। जयराम महतो के छात्रों के बीच पहुंचने और उनके साथ धरने पर बैठने से प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ा।
छात्र जेपीएससी और जेएसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। विधानसभा घेराव के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी के कारण प्रशासन ने भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। फिलहाल विधानसभा के बाहर छात्रों का प्रदर्शन जारी है और स्थिति पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
साहित्य, प्रकाशन और अनुवाद के क्षेत्र में भारत-यूके रिश्तों को नई धार मिलेगी। जयपुर बुकमार्क के 14वें संस्करण में ब्रिटिश...
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर
ट्रैक पर न पहुंच जाए वन्यजीव , दरा में रेलवे लाइन के किनारे बढ़ाई निगरानी
अब भैंसरोडगढ़ सेंचुरी में तैयार होगी टाइगर की फूड चेन
अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क में दैनिक नवज्योति ने किया पौधारोपण