पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आतंकियों का खूनी हमला, 9 पुलिसकर्मी ढेर; पाकिस्तान में मचा हड़कंप

आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच पिछली रात से चल रही थी गोलीबारी

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आतंकियों का खूनी हमला, 9 पुलिसकर्मी ढेर; पाकिस्तान में मचा हड़कंप
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के जियारत जिले में मांगरी बांध परियोजना की सुरक्षा चौकी पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने भीषण हमला किया। सोमवार रात से शुरू हुई इस भीषण गोलीबारी में दो थानाधिकारियों (SHOs) समेत नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य का अपहरण कर लिया गया है।

बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अरबों रुपये की लागत से बन रही बांध परियोजना की सुरक्षा में तैनात पुलिस दल पर मंगलवार को बंदूकधारियों के हमले में कम से कम नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लापता हैं। जियारत जिले के उपायुक्त अब्दुल कुद्दूस अचकजई ने बताया कि हमलावरों ने जियारत जिले में निर्माणाधीन मांगी बांध परियोजना की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। लापता पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने व्यापक अभियान शुरू किया है।

अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान प्रशासन ने बताया कि हमले के बाद सुरक्षा बलों ने जियारत क्षेत्र में चलाये गये तलाशी अभियान के दौरान तहरीक-ए-पाकिस्तान तालिबान (टीटीपी) के 15 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। घटना के विरोध में हमले के स्थान के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन भी किये गये। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि शहीद पुलिस अधिकारी ‘देश का गौरव’ थे।

अधिकारियों के अनुसार मांगी बांध का निर्माण क्वेटा शहर में पेयजल संकट दूर करने के उद्देश्य से किया जा रहा है और पुलिस बल उसकी सुरक्षा में तैनात था। अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान प्रांत में कई दशकों से अशांति बनी हुई है। क्षेत्र के उग्रवादी संगठन पाकिस्तान सरकार से अधिक स्वायत्तता की मांग करते रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज