पाकिस्तान में अभियान में 30 आतंकवादी ढेर,  गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद 

आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

पाकिस्तान में अभियान में 30 आतंकवादी ढेर,  गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद 

आईएसपीआर के बयान में कहा गया कि लक्की मरवत में अभियान के दौरान 18 आतंकवादी मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए तथा करक जिले में आठ अन्य आतंकवादी मारे गए।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना ने तीन अलग-अलग अभियानों में 30 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रांत के लक्की मरवत, करक और खैबर जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया।

आईएसपीआर के बयान में कहा गया कि लक्की मरवत में अभियान के दौरान 18 आतंकवादी मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए तथा करक जिले में आठ अन्य आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि तीसरी मुठभेड़ में सरगना समेत 4 आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। आईएसपीआर के अनुसार अभियान में हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया।  क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।  सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags: terrorist

Post Comment

Comment List

Latest News

नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
जानी-मानी श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने उत्पाद ‘श्याम किचन मसाले’ को नए कलेवर के साथ बाजार में उतार दिया। मसालों...
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम
राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर
भारत में मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ की शुरुआत : करोड़ों लोगों के मोबाइल पर एक साथ बजा सायरन, स्क्रीन पर दिखा एक संदेश 
बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया
विकास कार्यों की बैठक में पहले सम्मान फिर मारपीट : सरपंच प्रतिनिधि ने समाज अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल