पाकिस्तान में आंतकवादियों का सेना पर हमला : गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, संदिग्ध ठिकानों पर दागे तोप के गोले 

आतंकवादियों के शव बरामद नहीं

पाकिस्तान में आंतकवादियों का सेना पर हमला : गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, संदिग्ध ठिकानों पर दागे तोप के गोले 

गोलीबारी और अंधेरे के कारण देर रात तक मारे गये सैनिकों के शवों को बरामद नहीं किया जा सका, लेकिन छह घायल कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के हमले में 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। यह घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई, जब आतंकवादियों ने कुर्रम जिले में सेना के जवानों पर गोलीबारी कर दी। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग शुरू की, जो शाम 7:50 बजे तक जारी रही। 

गोलीबारी और अंधेरे के कारण देर रात तक मारे गये सैनिकों के शवों को बरामद नहीं किया जा सका, लेकिन छह घायल कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूत्रों ने बताया कि तैनात सैनिकों की सहायता के लिए फ्रंटियर क्रॉप्स दो टुकडिय़ाँ भेजी गईं और संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों पर तोप के गोले दागे गए। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि दो आतंकवादी मारे गए हैं और दो अन्य घायल हुए हैं।  अभी तक आतंकवादियों के शव बरामद नहीं हुए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी