बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल

वारदात के बाद आतंकी फरार

बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। बाइक सवार हमलावरों ने दोपहर करीब 2:15 बजे सीआरपीएफ के नाके पर तैनात जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में दो जवान घायल हो गए। वारदात के बाद आतंकी फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

जम्मू। कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर अज्ञात आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिससे दो जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 2:15 बजे हुई, जब कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां चला दीं।

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में घायल हुए दोनों जवानों को तत्काल इलाज के लिए पड़ोसी अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।

 

Read More न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ ट्रेनिंग से मिलेंगे 20 हजार रुपए, मान सरकार का फैसला

Read More भाई-बहन के रिश्ते पर क्या बोले मोदी? भाई दूज पर दिया संदेश

Read More उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित इनोवा नदी में समाई, 4 लोगों की मौत

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से  मौत पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
पशुओं को पानी पिलाने तालाब पर गए युवक की डूबने से मौत हो गई। अशोक सुबह पीलिया तालाब पर पशुओं...
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप
न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ ट्रेनिंग से मिलेंगे 20 हजार रुपए, मान सरकार का फैसला