आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है केंद्र सरकार : जांच एजेंसियों का कर रही है दुरुपयोग, केजरीवला बोले-  इतिहास में किसी पार्टी को ऐसे नहीं किया टारगेट 

केंद्र सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है

आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है केंद्र सरकार : जांच एजेंसियों का कर रही है दुरुपयोग, केजरीवला बोले-  इतिहास में किसी पार्टी को ऐसे नहीं किया टारगेट 
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी पार्टी के पीछे पड़ गई है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी पार्टी के पीछे पड़ गई है। केजरीवाल ने कहा कि आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की रेड केंद्र सरकार द्वारा एजेंसीज के दुरुपयोग का एक और मामला है। केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है। जिस तरह आप को टारगेट किया जा रहा है, ऐसे इतिहास में किसी पार्टी को नहीं किया गया।

केजरीवाल ने कहा कि आप को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि मोदी सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्ट कामों के खिलाफ सबसे मुखर आवाज ‘आप’ की है। केंद्र सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। यह कभी नहीं होगा। आप भाजपा की इन छापों से डरने वाली नहीं। हम हमेशा की तरह देश हित में ग़लत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

आप नेता आतिशी ने कहा कि सौरभ के यहाँ रेड क्यों हुई? क्योंकि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं — क्या मोदी की डिग्री फर्जी है? इस चर्चा से ध्यान हटाने के लिए ही छापेमारी की गई है। जिस समय का केस बताया जा रहा है, उस समय सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे। यानी पूरा केस ही झूठा है। उन्होंने कहा सत्येंद्र जैन को भी तीन साल जेल में रखकर आखिरकार केन्द्रीय जांच ब्यूरो  और ईडी को क्लोजर रिपोर्ट देनी पड़ी। इससे साफ़ है कि आप के नेताओं पर लगाए गए सारे केस सिर्फ झूठ और राजनीति से प्रेरित हैं।

 

Read More एसीबी की बड़ी कार्रवाई : साइबर क्राइम थाने के 4 पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मुकदमें में नाम हटाने की एवज में मांगी घूस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम