देश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार : कमजोर हो रही अर्थव्यवस्था, अखिलेश बोले- देश के लिए खुद संकट बन गई भाजपा

रुपये की कीमत गिरती जा रही

देश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार : कमजोर हो रही अर्थव्यवस्था, अखिलेश बोले- देश के लिए खुद संकट बन गई भाजपा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर देश की खराब आर्थिक स्थिति का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और रुपया गिर रहा है। भाजपा पर तंज कसते हुए बोले—“भाजपा खुद संकट बन गई है।” वहीं, सपा सांसद अजेंद्र लोधी के पीएम मोदी पर विवादित बयान की भाषा को गलत बताते हुए समर्थन से इनकार किया।

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और रुपये की कीमत गिरती जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा खुद देश के लिए संकट बन गई है।

सपा सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि इस्तेमाल की गई भाषा गलत थी और समाजवादी पार्टी उसका समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि लोधी का दुख दिल से बाहर आया है, लेकिन भाषा गलत थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने सपा की बागी विधायक पूजा पाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तो डिप्टी सीएम बना देना चाहिए था।

 

Tags: condition

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने दोहराई ऊर्जा संरक्षण की अपील, कहा-राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर करेंगे काम पीएम मोदी ने दोहराई ऊर्जा संरक्षण की अपील, कहा-राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर करेंगे काम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़ोदरा में ऊर्जा और विदेशी मुद्रा बचाने हेतु पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन...
डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से होगी खास मुलाकात; व्यापार, ईरान और ताइवान मुद्दों पर चर्चा संभव
भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों के सपनों को कुचला : NEET परीक्षा रद्द को लेकर और क्या बोले राहुल गांधी
गोविन्द डोटासरा ने सरकार पर बोला हमला : कहा- भाजपा संरक्षण में पेपर लीक माफिया सक्रिय, परीक्षाओं की विश्वसनीयता खत्म हुई
देश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार : कमजोर हो रही अर्थव्यवस्था, अखिलेश बोले- देश के लिए खुद संकट बन गई भाजपा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आरोप : कहा- भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ विश्वासघात किया
ट्रंप के सहयोगियों के हवाले से खबर, पश्चिमी एशिया में सैन्य कार्रवाई फिर शुरू करने पर विचार कर रहे राष्ट्रपति