जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों से महिला को कैंसर, कंपनी देगी 52 हजार करोड़ रुपए

शेष राशि का भुगतान 2028 से शुरू किया जाएगा

जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों से महिला को कैंसर, कंपनी देगी 52 हजार करोड़ रुपए
अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने टैल्क उत्पादों से जुड़े ओवेरियन कैंसर मामलों के निपटारे के लिए 5.5 अरब डॉलर के समझौते पर सहमति जताई। यह तभी लागू होगा, जब 95% दावेदार मंजूरी देंगे। कंपनी 2027 से किस्तों में भुगतान शुरू।

वाशिंगटन। अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने टैल्क आधारित उत्पादों को लेकर करीब 15 वर्षों से चल रहे कानूनी विवाद को खत्म करने के लिए 5.5 अरब डॉलर (लगभग 52,642 करोड़ रुपये) के समझौते पर सहमति जताई है। कंपनी के बेबी पाउडर और अन्य टैल्क उत्पादों के इस्तेमाल से महिलाओं में ओवेरियन कैंसर होने के आरोपों को लेकर अमेरिका में हजारों मुकदमे लंबित हैं।

हालांकि, यह समझौता तभी प्रभावी होगा, जब कम से कम 95 प्रतिशत दावेदार या उनके कानूनी प्रतिनिधि इसकी शर्तों को मंजूरी देंगे। आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद अमेरिकी अदालतों में लंबित संबंधित मामलों को स्थायी रूप से समाप्त करने का रास्ता साफ हो जाएगा। समझौते के तहत कंपनी मुआवजे की राशि एकमुश्त देने के बजाय किस्तों में चुकाएगी।

जॉनसन एंड जॉनसन 2027 में पहली किस्त के तौर पर 3 अरब डॉलर तक का भुगतान करेगी। शेष राशि का भुगतान 2028 से शुरू किया जाएगा। कंपनी के ग्लोबल लिटिगेशन वाइस प्रेसिडेंट एरिक हास ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इनके पीछे वैज्ञानिक आधार नहीं है। कंपनी का दावा है कि उसके कॉस्मेटिक टैल्क में एस्बेस्टस नहीं है और यह सुरक्षित है।

 

Read More छात्र आंदोलन पर बड़ा ऐलान: पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए वेबसाइट लॉन्च करेगी सीजेपी, फोटो-वीडियो से होगी कार्रवाई की तैयारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वीडियो वायरल होने के 7 दिन बाद कार्रवाई : युवक से अमानवीय व्यवहार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला वीडियो वायरल होने के 7 दिन बाद कार्रवाई : युवक से अमानवीय व्यवहार के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बाड़मेर में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष 10,000 मीटर स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला पदक
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, रूस से तेल खरीदना पड़ सकता है भारी
सीजीएचएस नियमों में सख्ती: मोटापा एवं डायबिटीज की दवाओं के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी, जानें क्या है शर्ते ?
असर खबर का : 10 महीने बाद एमबीएस अस्पताल की नई ओपीडी में गूंजा 'पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम', पूछताछ केंद्र पर भीड़ घटी
कॉमनवेल्थ गेम्स : शर्मिला धनखड़ ने शॉटपुट में जीता गोल्ड, शायला को ब्रॉन्ज
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : बाघों की दहाड़ से गूंज रहा राजस्थान, 149 तक पहुंची बाघों की संख्या