राम मंदिर चढ़ावा चोरी आस्था से विश्वासघात : भाजपा को माफ नहीं करेगा देश, जयराम ने कहा- दोषियों को बचाने में लगी सरकार

जवाबदेही के नाम पर सरकार मौन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी आस्था से विश्वासघात : भाजपा को माफ नहीं करेगा देश, जयराम ने कहा- दोषियों को बचाने में लगी सरकार
कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि आस्था से हुए विश्वासघात को देश माफ नहीं करेगा। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार असली दोषियों को बचा रही है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच, फॉरेंसिक ऑडिट और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (भाजपा- आरएसएस) पर हमला करते हुए कहा है कि आस्था से हुए विश्वासघात को देश माफ नहीं करेगा। कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि भगवान राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण का खुलासा हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन केन्द्र सरकार जवाबदेही के नाम पर मौन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में हर दिन लाखों रुपये गायब होने की बात विशेष जांच दल (एसआईटी) को भी माननी पड़ रही है और यह मामला केवल कुछ कर्मचारियों तक सीमित नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से कहती रही है कि एसआईटी का गठन, एफआईआर और इस्तीफे केवल लोगों की आंखों में धूल झोंकने के प्रयास हैं। उनका आरोप था कि सरकार वास्तविक दोषियों को बचाने में लगी है और मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने इस मामले में उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, फॉरेंसिक ऑडिट, जवाबदेही तय करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई। पार्टी ने कहा कि सरकार को देश को जवाब देना चाहिए।

Tags: theft

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था