हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना : उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
औपचारिक शुरुआत आज से
तुरंत रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में सेंटर खोले गए हैं।
जम्मू। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से जत्थे को झंडी दिखाई। आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरूआत गुरुवार से होगी। पंजाब के पठानकोट से भी यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। यहां से श्रद्धालु बालटाल होकर बाबा बफार्नी की गुफा पहुंचेंगे।
38 दिन तक चलने वाली यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। इस साल अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। तुरंत रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में सेंटर खोले गए हैं। ये सेंटर रोज दो हजार श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

Comment List