कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना : धामी ने दिखाई जत्थे को हरी झंडी, कहा- यह यात्रा सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक

उत्पादों की खरीद कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की भी अपील

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना : धामी ने दिखाई जत्थे को हरी झंडी, कहा- यह यात्रा सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक
यात्रा का पहला दल रविवार को आगे रवाना हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और रुद्राक्ष माला व शिव पटका पहनाकर सम्मानित किया। 49 सदस्यीय दल में 13 राज्यों के यात्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इसे आध्यात्मिक व सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की अपील की।

चम्पावत। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रविवार को आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई और सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का रुद्राक्ष की माला और भगवान शिव का पटका पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही इस पवित्र यात्रा का अवसर मिलता है और श्रद्धा धैर्य के साथ हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सीमांत क्षेत्रों के स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों की खरीद कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर मार्ग से लगातार दूसरे वर्ष यात्रा संचालन से सीमांत जनपद चम्पावत में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है, जिससे व्यापार, परिवहन, होटल उद्योग और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। 49 सदस्यीय दल में 34 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के श्रद्धालु हैं। दल के साथ तमिलनाडु के डॉ. अरुण कुमार चिकित्सक के रूप में शामिल हैं। राजस्थान के 68 वर्षीय पुरुषोत्तम खंडेलवाल सबसे वरिष्ठ और गुजरात के 21 वर्षीय हरिकृष्णा सबसे युवा श्रद्धालु हैं।

 

Tags: dhami

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें