किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार

सिर्फ अपनी पुरानी एएसपी नीति दोहरा दी

किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर किसानों से किया वादा तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2021 में फसल लागत पर 50% कानूनी एमएसपी देने का वादा अब तक लागू नहीं हुआ। सरकार सवालों से बच रही है और एमएसपी बोनस खत्म करने का दबाव डाला। राहुल ने आशंका जताई कि व्यापार समझौते से एमएसपी और सरकारी खरीद कमजोर हो सकती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने किसानों से फसल की लागत के साथ ही 50 प्रतिशत और देने का वादा किया था, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है और ऐसा लगता है, केंद्र सरकार वादे को निभाना नहीं चाहती है। गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि लोकसभा में मैंने सरकार से सीधा सवाल पूछा था कि 2021 में किसानों से किया गया फसल की लागत के साथ 50 फीसदी कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का वादा अब तक लागू क्यों नहीं हुआ। सरकार ने जवाब देने से बचते हुए सिर्फ अपनी पुरानी एएसपी नीति दोहरा दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि उसने राज्यों पर एमएसपी बोनस खत्म करने का दबाव डाला, जिसे बिना किसी तर्क के राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के नाम पर सही ठहराया गया। उनका कहना था कि इसके साथ ही एक और गंभीर सवाल है, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में गैर-टैरिफ बाधाएँ घटाने की बात कही गई है। क्या इसका मतलब एमएसपी और सरकारी खरीद को कमजोर करना है। सरकार इस सवाल से भी बच रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से किया वादा, तो निभाना नहीं चाहती, अपने स्वार्थ के लिए वो भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है। उन्होने कहा कि वह किसानों के अधिकार और एमएसपी की रक्षा के लिए संसद के भीतर और बाहर आवाज उठाते रहेंगे।

Tags: promise

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत