आंधी-तूफान पीड़ितों की पूरी उदारता से मदद करे सरकार, मायावती ने कहा- उजड़े जीवन को समेट कर दोबारा शुरू कर सके जिंदगी

महंगाई का सीधा असर परिवार के पालन-पोषण पर पड़ेगा

आंधी-तूफान पीड़ितों की पूरी उदारता से मदद करे सरकार, मायावती ने कहा- उजड़े जीवन को समेट कर दोबारा शुरू कर सके जिंदगी

बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी में आए भीषण आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों के लिए राज्य सरकार से उदार राहत देने की मांग की है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल में 3 रुपये बढ़ोतरी को गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के लिए नुकसानदायक बताया। तूफान में 54 मौतें हुईं और लाखों प्रभावित हुए। सरकार से त्वरित मदद की अपील की।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में आए भीषण आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार से पूरी उदारता बरतने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने शनिवार को एक्स पर लिखा, यूपी के कई हिस्सों में जबरदस्त आंधी-तूफान से जान-माल की भारी तबाही हुई है। राज्य सरकार को पूरी उदारता के साथ हर प्रकार से पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए, ताकि वे लोग अपने उजड़े/बिखरे हुए पारिवारिक जीवन को समेट कर दोबारा से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करोड़ों गरीबों, मेहनतकश परिवारों, खेती-किसानी के साथ-साथ मिडिल क्लास के जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित करेगी। इस महंगाई का सीधा असर इन सबके परिवार के पालन-पोषण पर पड़ेगा। बसपा प्रमुख ने कहा कि सरकार को महंगाई और जीवन दुष्कर करने वाली इस प्रकार की नियमित वृद्धि को कम करने के लिए जरूरी सार्थक कदम उठाने चाहिए। यही समय की मांग है। गौरतलब है कि मंगलवार रात यूपी के भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं समेत कई जिलों में आए आंधी-तूफान में 54 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

 

Read More पश्चिम एशिया संघर्ष सुलझाने के लिए ईरान की 14-सूत्रीय योजना का कोई विकल्प नहीं, गालिबफ ने कहा- अन्य दृष्टिकोण पूरी तरह से रहेगा बेनतीजा

 

 

Read More तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी

Tags: storm

Post Comment

Comment List

Latest News

नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
राजस्थान विद्युत रेगुलेटरी आयोग (RERC) ने 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीदने की योजना को मंजूरी देने से इनकार कर...
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत
कॉकरोच विवाद पर चीफ जस्टिस की सफाई,बोले- फर्जी डिग्री वालों पर की थी टिप्पणी, देश के युवाओं पर गर्व
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन कर बनाएं एसओपी: हाईकोर्ट
अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक