ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ

अमीर को और अमीर बनाना सरकार का फंडा

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। पार्टी ने एक्स पर लिखा—‘ज्ञानेश, अब बचना मुश्किल है। गिरफ्तारी दो, जेल जाओ।’ केरल कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने कुमार पर पुराने भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के आरोप दोहराते हुए जांच की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा है कि कोई कितना भी जोर लगा ले, कांग्रेस ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेगी। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से इस मामले में आंदोलन तेज करने का आह्वान करते हुए रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एक्स पर लिखा, ज्ञानेश, अब बचना मुश्किल है। गिरफ्तारी दो, जेल जाओ।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हवाले से पार्टी ने कहा कि केन्द्र सरकार का फंडा है,अमीर को और अमीर बनाना और गरीब को और गरीब बनाना। पार्टी ने केरल कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नीथला का एक बयान भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में जब कुमार केरलम में पीडब्ल्यूडी सचिव थे, तब एक इंजीनियर ने आत्महत्या की थी। इंजीनियर ने अपने सुसाइड नोट में उन पर रिश्वत मांगने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। चेन्नीथला ने कहा कि अब कांग्रेस सरकार कुमार की जांच कराएगी और पापों का हिसाब होगा।

 

Read More आतंकवाद से समझौता नहीं, आत्मरक्षा का अधिकार कायम, सुधार आधारित बहुपक्षवाद का समर्थक है भारत: जयशंकर

 

 

Read More सफाईकर्मियों के योगदान को गरिमा और सम्मान के साथ मिले मान्यता : स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी, रेखा गुप्ता ने कहा- महिला कर्मियों की सुरक्षा पर दिया जाए विशेष ध्यान

Tags: gyanesh

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली
जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर ने राजस्थान क्रिकेट संघ की राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम की घोषणा कर...
जयपुर में देवनानी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायी अनुभव और संसदीय परंपराओं पर हुआ मंथन
पेरिस में यूक्रेन को मदद के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, ईयू-नाटो से फ्रांस के बाहर निकलने की मांग
किन्नर के डेरे में चोरी के बाद तीन गाड़ियों में लगाई आग, लाखों के जेवर और 12.70 लाख रुपये ले गए बदमाश
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ
भदोही के कालीन उद्योग को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात
ज्ञानेश कुमार ने मनमानी की, 13 करोड़ नाम काटे : पायलट