जापान में गर्मी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड : अब तक का सबसे अधिक तापमान किया दर्ज, लोगों को बाहर नहीं निकलने के निर्देश
मौसम में सबसे व्यापक चेतावनी है
मौसम विज्ञान एजंसी ने कांटो-कोशिन क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को आवास से बाहर नहीं निकलने, एयर कंडीशनर का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए है।
टोक्यो। जापान में इसेसाकी शहर के गुनमा क्षेत्र में दोपहर 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो अब तक का एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार आधिकारिक आंकडों में ये देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गुनमा और सैतामा शहरों में तापमान में बढ़ोत्तरी को देखते हुए व्यापक स्तर पर लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है।
मौसम विज्ञान एजंसी ने कांटो-कोशिन क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को आवास से बाहर नहीं निकलने, एयर कंडीशनर का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए है। अब कुल 44 क्षेत्रों में गर्मी की चेतावनी जारी की गई है, जो इस मौसम में सबसे व्यापक चेतावनी है।
Tags: record
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List