कांग्रेस की विचारधारा को गांव-शहरों तक पहुंचाना समय की जरूरत : निरंतर जनसंवाद और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने से सशक्त बनेगा संगठन, सैलजा ने कहा- फील्ड विजिट से भविष्य की रणनीति होगी तय 

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की जाएगी

कांग्रेस की विचारधारा को गांव-शहरों तक पहुंचाना समय की जरूरत : निरंतर जनसंवाद और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने से सशक्त बनेगा संगठन, सैलजा ने कहा- फील्ड विजिट से भविष्य की रणनीति होगी तय 

प्रशिक्षण संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि निरंतर जनसंवाद और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने से ही संगठन सशक्त बनेगा। 

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सत्र को संबोधित करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव, कस्बों और शहरों तक प्रभावी रूप से पहुँचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कांग्रेस कमेटी का यह सत्र मंगलवार को कुरुक्षेत्र में शुरू हुआ। इस शिविर में हरियाणा और उत्तराखंड के नव-नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि निरंतर जनसंवाद और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने से ही संगठन सशक्त बनेगा। 

सांसद सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश साझा करते हुए संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय जनसंपर्क को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन सृजन कार्यक्रम के बाद आयोजित किया गया है, जिसमें पार्टी की विचारधारा, वर्तमान राजनीतिक स्थिति और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड विजिट के माध्यम से गांवों की हकीकत को समझकर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा कुमारी सैलजा ने लोहड़ी के अवसर पर कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के निवास पर कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

 

Read More कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?

Tags: ideology

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नगरपालिका के ईओ दीपक नागर एपीओ, महेन्द्र सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी नगरपालिका के ईओ दीपक नागर एपीओ, महेन्द्र सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
स्वायत्त शासन विभाग ने दीपक नागर को अंता नगरपालिका के ईओ पद से एपीओ कर निदेशालय भेजा। उनकी अनुपस्थिति में...
टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना : कागजी स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल, कहा- अलवर में जाम नालियां, सड़कों पर गंदा पानी
बंगाल में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल : चुनाव आयोग ने किया अधिकारियों का तबादला, हाल के वर्षों में सबसे व्यापक फेरबदल
ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका : आतंकवाद रोधी प्रमुख केंट का इस्तीफा, कहा- दिल की गवाही नहीं देता वह प्रशासन के युद्ध का समर्थन करें
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
चेहरे के असहनीय दर्द की गंभीर समस्या है ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया : हल्के में लेना खतरनाक, चेहरे की नर्व पर होता है असर
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में पुनर्चक्रण की भूमिका