सरकार की बुलाई सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का बहिर्गमन : बागी सांसदों को अलग मान्यता देने पर किया वॉकआउट, बताया अवैध

सांसदों को स्वतंत्र सीटें आवंटित करना गलत

सरकार की बुलाई सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का बहिर्गमन : बागी सांसदों को अलग मान्यता देने पर किया वॉकआउट, बताया अवैध
मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने बागी सांसदों को अलग मान्यता और सीट आवंटन के विरोध में सांकेतिक वॉकआउट किया। शिवसेना (यूबीटी) और आम आदमी पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। AAP ने अपने राज्यसभा सांसदों के मुद्दे को भी उठाते हुए सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार की ओर से रविवार को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक से कुछ विपक्षी दलों के नेताओं ने बागी सांसदों को अलग मान्यता देने और अलग से सीट आवंटन के मुद्दे पर सांकेतिक बहिर्गमन किया। सूत्रों के अनुसार बाद में सभी सांसद वापस बैठक में चले गये। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि बागी सांसदों को दी गयी मान्यता देने का कानून की पुस्तकों में कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इसका विरोध किया और इसी कारण कई दलों के सांसदों ने बैठक से वॉकआउट किया।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एन.डी. गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 को हाइजैक कर लिया गया है। इस संबंध में उनकी याचिका पर अभी विचार नहीं किया गया है। उन्होंने इसे अवैध बताया और कहा कि इन सांसदों को अलग और स्वतंत्र सीटें आवंटित करना गलत है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि सरकार तथा सदन का प्रबंधन का रवैया लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा किविपक्षी दलों ने इसी मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सर्वदलीय बैठक से सांकेतिक बहिर्गमन किया।

 

 

Read More महंगाई पर कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, पूछा- जवाब कौन देगा? 

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मानसून सत्र का पहला दिन नीट पेपर लीक विवाद की भेंट चढ़ गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की...
प्रदेश में प्रमुख मार्गों पर टोल महंगा : आज रात 12 बजे से नई दरें लागू, जानें कितनी बढ़ी कीमत
कैंसर मरीजों को जिले में ही मिलेगा विशेषज्ञ उपचार, आरजीएचएस में एआई से होगी निगरानी
युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज गलत, खड़गे बोले- शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन : एहतियातन रोकी चारधाम यात्रा, अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश
जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य
राजस्थान के बांधों में पानी की स्थिति पिछले साल से कमजोर, 45.34 प्रतिशत पर जलभराव