लोकसभा में विपक्षी दलों का हंगामा : नारे लगाते हुए सदन के बीचों-बीच आए, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

संसदीय आचारण के साथ सुनी जाएगी

लोकसभा में विपक्षी दलों का हंगामा : नारे लगाते हुए सदन के बीचों-बीच आए, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

सदस्यों से आग्रह किया कि वह उनकी बात सुनना चाहते हैं, लेकिन पहले उन्हें अपनी सीटों पर बैठना होगा। उनका कहना था कि अपनी सीटों पर सदस्य बैठेंगे, तो उनकी बात सुनी जाएगी।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने भी बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। 2 बार के स्थगन के बाद पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने 3 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु की। विपक्षी सदस्य नारे लगाते हुए सदन के बीचों बीच आ गये। पीठासीन अधिकारी ने सदन चलाने का प्रयास किया, लेकिन सदस्यों का हंगामा चलता रहा।

उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वह उनकी बात सुनना चाहते हैं, लेकिन पहले उन्हें अपनी सीटों पर बैठना होगा। उनका कहना था कि अपनी सीटों पर सदस्य बैठेंगे, तो उनकी बात सुनी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार नियम के तहत विपक्ष की हर मांग पर विचार करने को तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के सदस्य सदस्यों के निजी विधेयक को बाधित कर रहे हैं। सरकार हंगामा कर रहे लोगों की बात सुनना चाहती है, लेकिन सारी बातें नियम और संसदीय आचारण के साथ सुनी जाएगी। सदस्यों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। पीठासनी अधिकारी ने उनसे सीटों पर बैठने का बार-बार आग्रह किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी, तो तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण