प्रॉपर्टी में तीन मंजिला मैंशन, जंगल और एक प्राइवेट जेटी शामिल

जकरबर्ग ने खरीदा 538 करोड़ का पैलेस

प्रॉपर्टी में तीन मंजिला मैंशन, जंगल और एक प्राइवेट जेटी शामिल
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग एक बार फिर चर्चा में हैं। जकरबर्ग ने अपनी पत्नी प्रिसिला चैन के साथ मिलकर आयरलैंड के काउंटी वॉटरफोर्ड में एक ऐतिहासिक गोथिक रिवाइवल एस्टेटए स्ट्रैंकली कैसल खरीदा है।

नई दिल्ली। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग एक बार फिर चर्चा में हैं। जकरबर्ग ने अपनी पत्नी प्रिसिला चैन के साथ मिलकर आयरलैंड के काउंटी वॉटरफोर्ड में एक ऐतिहासिक गोथिक रिवाइवल एस्टेटए स्ट्रैंकली कैसल खरीदा है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, इस पैलेस की रजिस्टर्ड ट्रांजैक्शन लगभग 538 करोड़ हुई है। हालांकि खबरें यह भी है कि जकरबर्ग ने इसके अतिरिक्त भी भुगतान किया है। इस प्रॉपर्टी में तीन मंजिला गोथिक रिवाइवल मैंशन, जंगल और एक प्राइवेट जेटी शामिल है।  स्ट्रैंकली कैसल वेस्ट वॉटरफोर्ड में ब्लैकवॉटर नदी के किनारे लगभग 440 एकड़ में बना है। यह महल 1830 के आसपास बनाया गया था और 2003 में इसका रेनोवेशन किया गया था।

पहले था माइकल एलेन-बकले के पास : यह प्रॉपर्टी पहले इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्म के को फाउंडर माइकल एलेन-बकले और उनकी पत्नी जियानकार्ला एलेन-बकले के पास थी। इसके लिए रिकॉर्ड में लगभग 538 करोड़ रुपए की पैमेंट हुई है। रजिस्टर्ड आंकड़े में पूरी 440 एकड़ की प्रॉपर्टी शामिल नहीं है, जिसका मतलब है कि इस महल के लिए मार्क जकरबर्ग ने और भी ज्यादा पेमेंट किया होगा। परिवार वहां जाने को उत्सुक जकरबर्ग परिवार के प्रवक्ता ने इस डील की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार इस ऐतिहासिक घर को लेकर काफी उत्साहित है और आयरलैंड में समय बिताने के लिए उत्सुक है। यह एस्टेट डबलिन में मेटा के यूरोपियन हेडक्वार्टर से लगभग 200 किलोमीब्र दूर है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन का फॉर्मूला तय, खरगे के घर बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए आयुर्वेद विद्यार्थियों ने ली चिकित्सा सेवा की शपथ
"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद