ट्रम्प की सैन्य शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव पास, कानून बनने के लिए अभी और चरणों से गुजरना होगा
3 रिपब्लिकन सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए
अमेरिकी संसद में डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव 50-47 से पास हुआ। कानून बनने पर ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने से पहले कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। 4 रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स का साथ दिया। अब सीनेट, हाउस और ट्रम्प के संभावित वीटो की बड़ी चुनौती बाकी है।
वाशिंगटन। अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। यह प्रस्ताव 50-47 से पास हुआ, हालांकि इसे कानून बनने के लिए अभी कुछ और चरणों से गुजरना होगा। अगर यह प्रस्ताव कानून बनता है, तो ट्रम्प सरकार को ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। वोटिंग में चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। हालांकि 3 रिपब्लिकन सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए।
अभी सीनेट में इस पर अंतिम वोटिंग होनी बाकी है। इसके बाद इसे रिपब्लिकन बहुमत वाली हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से मंजूरी लेनी होगी। हालांकि उसके बाद भी ट्रम्प इसके खिलाफ वीटो कर सकते हैं। फिर उस वीटो को रद्द करने के लिए सीनेट और हाउस दोनों में दो-तिहाई बहुमत चाहिए होगा।

Comment List