इजराइल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ता तनाव चिंताजनक : भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, राहुल गांधी बोले- पश्चिम एशिया से नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाए सरकार

सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह

इजराइल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ता तनाव चिंताजनक : भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, राहुल गांधी बोले- पश्चिम एशिया से नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाए सरकार

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की। राहुल गांधी ने हर भारतीय की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए तत्काल कदम उठाने को कहा। केसी वेणुगोपाल ने भी जोखिम वाले नागरिकों की शीघ्र निकासी पर जोर दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले और इसके जवाब में कई देशों पर ईरानी कार्रवाइयों के बीच केंद्र सरकार तथा विदेश मंत्रालय से पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ता तनाव बेहद चिंताजनक है। पश्चिम एशिया में हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल और सक्रिय कदम उठाए।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी यही मांग दोहराई और कहा कि ईरान में इजराइल-अमेरिका की संयुक्त सैन्य कार्रवाई ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों में गहरी चिंता और आशंका उत्पन्न कर दी है। केरल के साथ ही देश के कई अन्य राज्यों के नागरिक बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और उनकी सुरक्षित वापसी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अशांत दौर में मैं केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि वे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक राजनयिक और रसद संबंधी उपाय करें। सबसे अधिक जोखिम वाले हमारे नागरिकों और घर लौटने के इच्छुक लोगों की सुरक्षित आवाजाही और निकासी की सुविधा के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

 

Tags: rapidly

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की शुरुआत की, भजन लाल शर्मा ने कहा- समृद्ध गाँव से ही बनेगा समृद्ध राजस्थान मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की शुरुआत की, भजन लाल शर्मा ने कहा- समृद्ध गाँव से ही बनेगा समृद्ध राजस्थान
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास की नींव गाँवों की समृद्धि पर आधारित है।...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप : चीनी कैमरों की निगरानी से लोगों को जोखिम में डाल रही सरकार, बोले- यह भारत को अंधेरे में रखने की साजिश
8 अप्रैल से खनन क्षेत्र में ऑटोमाइज्ड तुलाई कांटों का लाइव ट्रायल, वाहन ट्रेकिंग सिस्टम होगा लागू
‘धुरंधर : द रिवेंज’ की कामयाबी के पीछे है रणवीर सिंह की जबरदस्त मेहनत : मेकअप आर्टिस्ट ने खोले राज, जानें उन्होंने क्या कहा 
वाहनों की जगह जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक,शहर में अधिकतर स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, 321 मतदान केंद्र दूसरी जगह होंगे स्थापित
ईरान में अपने पायलट की तलाश कर रहा अमेरिका : लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए तेज किया अभियान, एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन विमान से लगाएंगे छलांग