अपने कर्मों की सजा से नहीं बचेंगे असली पापी : बंटवारे की लड़ाई खोल देगी सारे राज, अखिलेश ने कहा- षड्यंत्रजीवी आपस में कर रहे एक-दूसरे की मुखबिरी

ख़ज़ाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा

अपने कर्मों की सजा से नहीं बचेंगे असली पापी : बंटवारे की लड़ाई खोल देगी सारे राज, अखिलेश ने कहा- षड्यंत्रजीवी आपस में कर रहे एक-दूसरे की मुखबिरी
अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावे को लेकर भाजपा नेतृत्व पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि असली पापी अपने कर्मों की सजा से नहीं बचेंगे। एक्स पर उन्होंने आरोप लगाया कि सच छिपाने की कोशिश हो रही है और षड्यंत्र उजागर होंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के धन की लूट को न अयोध्या, न देश और न ही भगवान माफ करेंगे।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व पर परोक्ष रुप से तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावे का सच सामने आकर रहेगा औरअसली पापीअपने कर्मों की सज़ा से नहीं बच पाएंगे। यादव ने शनिवार को एक्स पर लिखा, आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा, क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, 140 करोड़ देशवासी और दुनिया भर के चंदा-दान देने वाले लोग यह जानना चाहते हैं कि हर काम में आगे रहने वाले, इस घोर-गंभीर मसले पर खुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछे वाले को आगे क्यों कर दिया। क्या इसमें भी ये सोचकर साज़िश की गई है किमहापापके दोष और जनाक्रोश से ख़ुद को बचा लो और दूसरे को फंसाकर उससे सफ़ाई दिलवा दो।

सपा मुखिया ने कहा, “जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं, अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुख़बिरी कर रहे हैं। बँटवारे की लड़ाई सारे राज़ खोल देगी।यादव ने कहा, जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गये हैं, वोअसली पापीयाद रखें जहाँ भूमिगत मार्ग ख़त्म होगा, उस अगले छोर परसत्यउनके पापों की सज़ा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है।

इन्हें अयोध्या क्षमा करेगा, देश, वो परम प्रभु, जिसके ख़ज़ाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब राम भूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े कुछ मुद्दे सार्वजनिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। भाजपा या संबंधित पक्ष की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags: akhilesh

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली में मानसून सक्रिय : बारिश से तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों की बारिश से प्रदेशभर...
जीएसटी अधिकारी के घर चोरों का धावा : परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, वारदात के बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा : यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, वैष्णव ने कहा- 2027 में शुरू होगा ट्रेन सेवा का पहला चरण
जयपुर में अत्याधुनिक AR तकनीक से हुआ घुटने का जटिल प्रत्यारोपण, प्लेट-स्क्रू निकाले बिना सफल सर्जरी
अभाव से आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने की सरकार की 12 वर्षों की यात्रा, राजनाथ सिंह ने कहा- भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में आया परिवर्तनकारी बदलाव
ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशिएटिव को मिला बढ़ावा, सहकारी संस्थाओं में लगाए गए पौधे
राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी-2024 के प्रावधानों में किया गया स्पष्टीकरण, विकास परियोजनाओं को मिलेगी स्पष्टता