सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि कार्यवाही पर लगाई रोक, कहा-  अगर सच्चे भारतीय हैं, तो आपको ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थी

याचिका ठुकराए जाने के बाद शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि कार्यवाही पर लगाई रोक, कहा-  अगर सच्चे भारतीय हैं, तो आपको ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थी

अदालत ने 2022 के इस मामले में राज्य सरकार को नोटिस किया और अदालती कार्यवाही पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत इस मामले में अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद करेगी।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना पर कथित आपत्तिजनक बयान मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की एक विशेष अदालत में लंबित आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगा दी। पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह रोक लगायी। हालांकि याचिकाकर्ता गांधी की कथित टिप्पणी के लिए फटकार लगाते हुए सवाल किया कि वह ऐसे मुद्दे संसद के बजाय सोशल मीडिया क्यों उठा रहे हैं।
पीठ ने गांधी को आगाह करते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो आपको ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं।

अदालत ने 2022 के इस मामले में राज्य सरकार को नोटिस किया और अदालती कार्यवाही पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत इस मामले में अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद करेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से अपनी याचिका ठुकराए जाने के बाद शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

आरोप है कि गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के दौरान अरुणाचल प्रदेश के मामले में चीनी सैनिक से जोड़ते कथित तौर पर भारतीय सेना पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने 16 दिसंबर, 2022 को कांग्रेस नेता गांधी पर कथित अपमानजनक के मामले में  शिकायत दायर की थी।

 

Read More फेल हुआ ट्रंप का सीजफायर: थाईलैंड का कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक, थाई सैनिक की मौत, फिर शुरू हुई दोनों देशों में जंग

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प