रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में

यह नहीं बताना चाहता कि समझौता क्या है

रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन से शांति समझौते की शर्तों पर बातचीत जारी है। जेलेंस्की से मुलाकात में ट्रंप ने कहा कि वह समझौते की शर्तें सार्वजनिक नहीं करना चाहते, लेकिन दोनों पक्षों के हित में जल्द समाधान जरूरी है। इससे रूस और यूक्रेन दोनों को फायदा होगा।

मास्को। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि वे कोई समझौता करने जा रहे हैं और मैं यह नहीं बताना चाहता कि समझौता क्या है।

हम इस बारे में काफ़ी बातचीत कर रहे हैं, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई बातचीत भी शामिल है और मुझे लगता है कि कुछ न कुछ तो होना ही है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए किसी समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में है और इससे रूस और यूक्रेन दोनों को फ़ायदा होगा।

Tags: discussed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआई भर्ती पेपर लीक मामला : परीक्षा पास कर चुके दो अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला एसआई भर्ती पेपर लीक मामला : परीक्षा पास कर चुके दो अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने दो असफल अभ्यर्थियों नरेंद्र प्रताप सिंह और अनिल विश्नोई को...
महाराष्ट्र के कोयना बांध इलाके में भूकंप के 5 झटके : आधी रात कांपी धरती, 2.5 मापी तीव्रता
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा भी जरूरी
निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, पढ़ें पूरी खबर
रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में
एशियन गेम्स 2026: एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल, मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक 
वंदे मातरम् पूरा नहीं गाने पर आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट