अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा

147 सदस्यों ने किया समर्थन

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज कर दिया। प्रस्ताव के विरोध में 232 और समर्थन में 147 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 47 अनुपस्थित रहे। डेमोक्रेटिक सांसद अल ग्रीन ने ट्रंप पर आव्रजन एजेंसियों को निजी अर्धसैनिक बल में बदलने का आरोप लगाया था। ट्रंप पहले ही डेमोक्रेट्स की जीत पर महाभियोग की चेतावनी दे चुके हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। अगस्त में अमेरिकी सांसद अल ग्रीन ने महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की मांग वाला एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया।

रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास के डेमोक्रेटिक सांसद ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने आव्रजन कानून लागू करने वाली एजेंसियों को अपनी निजी, जवाबदेही से परे अर्धसैनिक पुलिस बल में बदल दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि अगर डेमोक्रेट नवंबर के मध्यवाधि चुनाव जीतते हैं और कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करते हैं, तो उन्हें महाभियोग का सामना करना पड़ेगा।

 

Read More फर्जी राजनीतिक दलों के जरिए 10 हजार करोड़ रुपये का काला धन हुआ सफेद, जेपीसी करे जांच : कांग्रेस

 

Tags: motion

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक
राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पीएफआरडीए के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई उद्यमियों व कर्मचारियों के लिए एनपीएस पर...
खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा