युद्ध नहीं शांति की जरूरत : निर्दोषों की हत्या निंदनीय, प्रियंका गांधी ने कहा- आंख के बदले आंख विश्व को बना देती है अंधा

कार्रवाई में निर्दोष लोगों की मौत हो रही

युद्ध नहीं शांति की जरूरत : निर्दोषों की हत्या निंदनीय, प्रियंका गांधी ने कहा- आंख के बदले आंख विश्व को बना देती है अंधा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव को निंदनीय बताते हुए कहा कि संप्रभु राष्ट्रों के खिलाफ लक्षित हमले और निर्दोषों की मौत किसी भी हाल में उचित नहीं। यह संघर्ष वैश्विक अस्थिरता बढ़ाएगा। महात्मा गांधी के ‘आंख के बदले आंख’ संदेश का हवाला देते हुए शांति-संवाद की अपील की।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा खाड़ी देशों के घटनाक्रम पर  सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे निंदनीय और घोर आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा कि खुद को लोकतांत्रिक दुनिया का नेता बताने वाले देशों द्वारा संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या और उनकी कार्रवाई में निर्दोष लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि खुद को लोकतांत्रिक दुनिया का नेता बताने वाले देशों की इस तरह की कार्रवाई किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराई जा सकती है। इस संघर्ष में कई देशों का घसीटा जाना बेहद दुखद है और इससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दुनिया को और अधिक अनावश्यक युद्धों की नहीं, बल्कि शांति और संवाद की आवश्यकता है।

कांग्रेस सांसद ने महात्मा गांधी के शब्दों को लेकर कहा कि आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देती है। उन्होंने कहा कि विश्व नेतृत्व को प्रतिशोध की राजनीति छोड़कर शांति और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। इसके साथ ही गांधी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित देश लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।

 

Read More कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : सीएम ममता ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, मतदाता सूची से नाम हटाये जाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर बोला हमला

 

 

Tags: killing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ