महाराष्ट्र में शिंदे की टीम में फेरबदल की आहट, किसका पत्ता कटेगा-किसकी होगी एंट्री?

सियासी उलटफेर की तैया

महाराष्ट्र में शिंदे की टीम में फेरबदल की आहट, किसका पत्ता कटेगा-किसकी होगी एंट्री?
दशहरे के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन से नाराज बताए जा रहे हैं। कमजोर प्रदर्शन करने वालों की छुट्टी हो सकती है, जबकि युवा विधायकों को मौका मिलने की उम्मीद है। कुछ राज्य मंत्रियों को कैबिनेट में पदोन्नति भी मिल सकती है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले  नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उम्मीदों पर खरे नहीं उतरने वाले मंत्रियों को हटाया जा सकता है, जबकि युवा और सक्रिय विधायकों को मंत्रिमंडल में मौका मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, शिंदे कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन से असंतुष्ट हैं, जो सरकार के करीब ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाये हैं। पार्टी के भीतर कुछ मंत्रियों को हटाने और उनके स्थान पर नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावना पर चर्चा हो रही है। प्रस्तावित बदलाव में कुछ राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिये जाने की संभावना भी शामिल है। इस कदम से शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के भीतर राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं और युवा नेताओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

सूत्रों का कहना है कि शिंदे दशहरा के बाद अपनी टीम में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इस कवायद को मंत्रिमंडल में फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज में सुधार करना, पार्टी संगठन को मजबूत करना और गुट के भीतर एकता बनाए रखना बताया जा रहा है। शीतकालीन सत्र नजदीक आने के साथ ही नेतृत्व शासन-प्रशासन के कामकाज में तेजी लाने और मंत्रियों के प्रदर्शन को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दे रहा है। युवा और ऊर्जावान विधायकों को पदोन्नति या मंत्रिमंडल में जगह देना आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी की व्यापक रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है।

हालांकि, प्रस्तावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। इसके बावजूद राजनीतिक हलकों में इसे लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि श्री ङ्क्षशदे आने वाले दिनों में अपनी मंत्रिमंडलीय टीम में कोई बड़ा बदलाव करते हैं या नहीं।

Tags: shindes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहारी सीजन में वन-वे का विरोध : जयपुर के परकोटे में सड़कों पर उतरे 400 से अधिक व्यापारी, बाजार बंद त्योहारी सीजन में वन-वे का विरोध : जयपुर के परकोटे में सड़कों पर उतरे 400 से अधिक व्यापारी, बाजार बंद
दीपावली के त्योहारी सीजन के बीच परकोटा क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लागू किए गए नए वन-वे सिस्टम के विरोध...
इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार : दूर रखना समाधान नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दिया चाइल्ड मोड का सुझाव
सिजेरियन के बाद एक और प्रसूता की मौत, दो दिन में दो महिलाओं ने तोड़ा दम
हरियाणा में सुशासन के दो वर्ष पूरे, सीएम भजनलाल शर्मा ने नायब सिंह सैनी को दी शुभकामनाएं
जयपुर सिटी बसों की पेनल्टी में बड़ा खेल : रफ कागज पर हिसाब, फिर सौदेबाजी
राजस्थान में सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी, ढाई साल में बनाए 10 लाख से अधिक नए सदस्य 
महाराष्ट्र में शिंदे की टीम में फेरबदल की आहट, किसका पत्ता कटेगा-किसकी होगी एंट्री?