पश्चिम एशिया संघर्ष सुलझाने के लिए ईरान की 14-सूत्रीय योजना का कोई विकल्प नहीं, गालिबफ ने कहा- अन्य दृष्टिकोण पूरी तरह से रहेगा बेनतीजा

एक के बाद एक असफलता के अलावा कुछ नहीं होगा

पश्चिम एशिया संघर्ष सुलझाने के लिए ईरान की 14-सूत्रीय योजना का कोई विकल्प नहीं, गालिबफ ने कहा- अन्य दृष्टिकोण पूरी तरह से रहेगा बेनतीजा

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के समाधान के लिए ईरान की 14-सूत्रीय योजना का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि देर करने से नुकसान बढ़ेगा। योजना में प्रतिबंध हटाना, होर्मुज पर नियंत्रण और ईरानी संपत्तियों की रिहाई शामिल है। ट्रंप ने प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताया।

तेहरान। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने कहा कि पश्चिमी एशिया संघर्ष को सुलझाने के लिए ईरान के 14-सूत्रीय योजना का कोई विकल्प नहीं है। गालिबफ ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ईरानी लोगों के अधिकारों को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, जैसा कि 14-सूत्रीय प्रस्ताव में बताया गया है। कोई भी अन्य दृष्टिकोण पूरी तरह से बेनतीजा रहेगा, यह एक के बाद एक असफलता के अलावा कुछ नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जितनी देर करेगा, अमेरिकी करदाताओं को उतना ही ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।

ईरानी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मई की शुरुआत में कहा था कि तेहरान को इस्लामिक गणराज्य के नए 14-सूत्रीय शांति योजना प्रस्ताव के संबंध में अमेरिका से जवाब मिल गया है। इस योजना में प्रतिबंध हटाने, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने और विदेशों में मौजूद ईरानी संपत्तियों को मुक्त करने के प्रावधान शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को संघर्ष को समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया।

Tags: resolve

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से होगी खास मुलाकात; व्यापार, ईरान और ताइवान मुद्दों पर चर्चा संभव डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से होगी खास मुलाकात; व्यापार, ईरान और ताइवान मुद्दों पर चर्चा संभव
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने बीजिंग पहुंच चुके हैं। इस शिखर सम्मेलन में ईरान युद्ध, होर्मुज...
भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों के सपनों को कुचला : NEET परीक्षा रद्द को लेकर और क्या बोले राहुल गांधी
गोविन्द डोटासरा ने सरकार पर बोला हमला : कहा- भाजपा संरक्षण में पेपर लीक माफिया सक्रिय, परीक्षाओं की विश्वसनीयता खत्म हुई
देश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार : कमजोर हो रही अर्थव्यवस्था, अखिलेश बोले- देश के लिए खुद संकट बन गई भाजपा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आरोप : कहा- भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ विश्वासघात किया
ट्रंप के सहयोगियों के हवाले से खबर, पश्चिमी एशिया में सैन्य कार्रवाई फिर शुरू करने पर विचार कर रहे राष्ट्रपति
एसएमएस अस्पताल में बच्चेदानी की विशाल गांठ का सफल ऑपरेशन, मरीज स्वस्थ