ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं

बात को छिपाने की कोई जरूरत नहीं होगी

ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं

फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से गुप्त मुलाकात की अटकलों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा, “मुलाकात होगी तो खुलकर होगी, छिपाने जैसा कुछ नहीं।” फडणवीस ने अफवाहों को राजनीतिक साजिश बताते हुए सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने वालों को चेताया और कहा कि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ किसी भी तरह की गुप्त बैठक से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि इस तरह के दावे निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। फडणवीस ने अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि दोनों नेताओं के बीच ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिसके लिए गुप्त रूप से बातचीत करनी पड़े। उन्होंने कहा कि अगर कोई बैठक होती है, तो खुलकर होगी और उसे गोपनीय नहीं रखा जाएगा। फडणवीस ने कहा कि अगर मैं उद्धव ठाकरे से मिलूंगा, तो इस बात को छिपाने की कोई जरूरत नहीं होगी। इस तरह की बैठक सार्वजनिक रूप से हो सकती है। हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है, जिसे छिपाने की जरूरत है।

उन्होंने इस तरह की अफवाहों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट और मीडिया घराने जानबूझकर झूठी सूचना फैला रहे है, ताकि राजनीतिक भ्रम उत्पन्न किया जा सके। उन्होंने अंदेश दिया कि सरकार इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी। फडणवीस ने कहा कि बनावटी बातें फैलाने के लिए ऐसे झूठे लोगों को कानूनी नोटिस जारी किए जाएंगे।

 

Read More अमेरिका समझौता नहीं होने तक ईरानी बंदरगाहों से नहीं हटाएगा नाकेबंदी : संघर्ष में हम चल रहे काफी आगे, ट्रम्प ने कहा- एक मालवाहक जहाज को किया जब्त

 

 

Read More बंगाल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज

Tags: thackeray

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला विरोधी है भाजपा सरकार : देश में बढ़ रहे महिला अत्याचार, सारिका ने कहा- सरकार का शासन पर कोई प्रभाव नहीं महिला विरोधी है भाजपा सरकार : देश में बढ़ रहे महिला अत्याचार, सारिका ने कहा- सरकार का शासन पर कोई प्रभाव नहीं
सारिका सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते...
भाजपा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं : आप करेगी मानहानि का मुकदमा, संजय सिंह ने कहा- झूठ फैलाने का काम करती है भाजपा
सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी : 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पैसे लेकर नहीं लगाया प्लांट
उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग
ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं
जयपुर डेयरी का नया प्लांट होगा स्थापित : भूमि आवंटन के लिए ऑफर लेटर जारी, पॉलीफिल्म उत्पादन और बटर स्टोरेज की सुविधाएं होगी विकसित
चुनाव आयोग ने बंगाल के 6 पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के दिए निर्देश : आयोग ने तलब की रिपोर्ट, स्थानीय तत्वों से साठगांठ करने तथा सबको बराबरी का अवसर देने में विफल रहने का आरोप