अमेरिका के साथ परमाणु पर नहीं होगी बातचीत : प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ट्रंप उठाएं कदम, ईरान ने कहा- अब ट्रंप के पाले में गेंद

अमेरिका को दोबारा आक्रामकता दिखाने के खिलाफ चेतावनी दी

अमेरिका के साथ परमाणु पर नहीं होगी बातचीत : प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ट्रंप उठाएं कदम, ईरान ने कहा- अब ट्रंप के पाले में गेंद
ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार और आईआरजीसी के पूर्व प्रमुख मोहसिन रेजाई ने साफ कहा कि अमेरिका के साथ फिलहाल परमाणु वार्ता नहीं होगी। उन्होंने ट्रंप से ईरान के फ्रीज फंड जारी कर विश्वास बहाल करने की मांग की। रेजाई ने चेतावनी दी कि सैन्य कार्रवाई दोहराने पर संघर्ष फारस की खाड़ी से लेकर लाल सागर और भूमध्य सागर तक फैल सकता है।

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता के एक वरिष्ठ सलाहकार एवं इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के पूर्व कमांडर-इन-चीफ मोहसिन रेजाई ने वर्ष 2015 के जेसीपीओए समझौते से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीछे हटने का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ फिलहाल परमाणु पर कोई बातचीत नहीं होगी। रेजई ने यह भी कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत बंद हो गयी है और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ट्रंप को कदम उठाना चाहिए। ईरानी मीडिया के अनुसार, आईआरजीसी के पूर्व प्रमुख ने अमेरिका को दोबारा आक्रामकता दिखाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा, अगर उन्होंने फिर से सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुना, तो वह एक अंधेरी और अंतहीन सुरंग में प्रवेश कर जायेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर युद्ध और नाकेबंदी जारी रही तो ईरान इस टकराव को फारस की खाड़ी से आगे हिंद महासागर, लाल सागर, बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य और भूमध्य सागर तक बढ़ा सकता है। रेजाई ने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत गतिरोध पर पहुंच गयी है और ईरान के फ्रीज किये गये फंड को जारी करना विश्वास बहाली के लिए एक जरूरी परीक्षा है। उन्होंने कहा कि अब गेंद ट्रंप के पाले में है और ईरान के रोके गये फंड को जारी करना विश्वास बहाली के उपाय के रूप में काम करेगा। यह बातचीत आगे बढ़ाने के अमेरिका की ख्वाहिश का इम्तिहान भी होगा।

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून ने पकड़ा जोर : केरल में भारी बारिश का अनुमान, निचले इलाकों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह मानसून ने पकड़ा जोर : केरल में भारी बारिश का अनुमान, निचले इलाकों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दक्षिण-पश्चिम मानसून के मजबूत होने से केरल में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 6-7...
एसएमएस अस्पताल का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश
हरियालो राजस्थान अभियान : स्टूडेंट्स और शिक्षक ग्रीष्मावकाश पर, पौधरोपण के लिए गड्ढ़े खोदेगा कौन
जंगल में निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
जब कट गया नीम का पेड़ तो छलक पड़े आंसू : ‘पतंग और पेड़’ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर छुआ हर दिल
सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे खान सर, अदालत में बढ़ी हलचल
अमेरिका के साथ परमाणु पर नहीं होगी बातचीत : प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ट्रंप उठाएं कदम, ईरान ने कहा- अब ट्रंप के पाले में गेंद