'डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से नवाजे गए सीएम देवेंद्र फडणवीस, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

सीएम फडणवीस को सम्मान: 'डॉक्टर ऑफ साइंस' की मानद उपाधि से नवाजे गए

'डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से नवाजे गए सीएम देवेंद्र फडणवीस, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'डॉक्टर ऑफ साइंस' की मानद उपाधि प्रदान की। राहुरी स्थित महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में उन्हें कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने आधुनिक खेती में एआई (AI) की भूमिका पर भी जोर दिया।

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'डॉक्टर ऑफ साइंस' (डीएससी) की मानद उपाधि प्रदान की है। सीएम फडणवीस को यह मानद उपाधि महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, राहुरी के 39वें दीक्षांत समारोह में कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए प्रदान की गयी। इस अवसर पर, राज्यपाल ने 4,182 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधियाँ, 346 को स्नातकोत्तर उपाधियाँ, 74 को डॉक्टरेट उपाधियाँ और 39 विद्यार्थियों को पदक भी प्रदान किये।

इस दौरान वर्मा ने कहा कि यह राज्य में उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, और यह एक ऐसे विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा था जिसका नाम महान समाज सुधारक और महिला शिक्षा के अग्रदूत महात्मा फुले के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह समारोह उनके लिए विशेष रूप से यादगार है, क्योंकि इस अवसर पर राज्य के युवा और गतिशील मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'डॉक्टर ऑफ साइंस' की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को "जय जवान, जय किसान" का नारा दिया था।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान युग प्रौद्योगिकी का युग है, और इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से इसने 1.5 लाख से अधिक कुशल मानव संसाधन तैयार किए हैं, 320 अधिक उपज देने वाली फसलों की किस्में और 56 कृषि उपकरण विकसित किए हैं, और किसानों तक खेती की 1,925 उन्नत तकनीकें पहुंचाई हैं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र सेवा के बिना मानव जीवन अधूरा है, और इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में काम करते हुए अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित करें।

इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, कृषि मंत्री और विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर दत्तात्रेय भरणे, जल संसाधन मंत्री (गोदावरी और कृष्णा घाटी विकास निगम) और अहिल्यानगर जिले के पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति विलास खरचे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर बहुजन नायक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न...
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर
ईरान का बड़ा बयान: बिना गारंटी और हर्जाने के युद्ध का अंत संभव नहीं, नुकसान के लिए उठाई मुआवजे के भुगतान की भी मांग
ड्रग्स लैब का पर्दाफाश: बाड़मेर में सिंथेटिक नशे की लैब पर एएनटीएफ का छापा, करोड़ों की एमडी ड्रग बनाने की तैयारी नाकाम
रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन: सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने ब्लड डोनर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित