आज मेरी आखिरी रात, कोई कॉल ना करना : यह बोल युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मेटा के अलर्ट पर पहुंची पुलिस ने बचाई युवक की जान; पढ़ें प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पूरा मामला

कीटनाशक घोलकर पी रहा था

आज मेरी आखिरी रात, कोई कॉल ना करना : यह बोल युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मेटा के अलर्ट पर पहुंची पुलिस ने बचाई युवक की जान; पढ़ें प्रेम-प्रसंग से जुड़ा पूरा मामला

वाराणसी के चोलापुर में मेटा अलर्ट से 19 वर्षीय युवक की जान बची। इंस्टाग्राम पर आखिरी रात लिखकर जहर पीने जा रहे युवक तक पुलिस 17 मिनट में पहुंच गई। कीटनाशक मिला गिलास छीनकर उसे बचाया गया। प्रेम प्रसंग में अवसाद कारण था। पुलिस की तत्परता से युवक सुरक्षित, काउंसलिंग के बाद परिवार ने जताया आभार।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले की चोलापुर पुलिस ने मेटा के अलर्ट पर आत्महत्या करने जा रहे 19 वर्षीय युवक की जान बचा ली। युवक ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, आज आखिरी रात है मेरी, कोई कॉल करना, क्योंकि मैंने जहर खा लिया है। इस पोस्ट के संबंध में मेटा की ओर से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेंटर को -मेल के माध्यम से अलर्ट प्राप्त हुआ।

सोशल मीडिया सेल वाराणसी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना और लोकेशन के आधार पर थाना चोलापुर के उप निरीक्षक अवनीश मिश्रा एवं आरक्षी विकास शर्मा मात्र 17 मिनट के अंतराल में युवक के घर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने तत्काल परिजनों के साथ युवक के पास पहुंचकर देखा कि वह एक ग्लास में कुछ घोलकर पी रहा था। उसके पास ही एक कीटनाशक पैकेट का खाली रैपर पड़ा हुआ था। पुलिस कर्मियों ने तुरंत युवक से वह ग्लास छीन लिया, जब युवक से पूछा गया कि उसने क्या पिया है, तो उसने बताया कि वह कीटनाशक घोलकर पी रहा था। यह कहते हुए युवक जोर-जोर से रोने लगा।

पुलिस कर्मियों ने तत्काल परिजनों के सहयोग से युवक को घरेलू प्राथमिक उपचार दिया। युवक के सामान्य होने के बाद पुलिस द्वारा जानकारी लेने पर उसने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन लड़की उससे बात करना नहीं चाहती थी। इसी कारण वह अवसाद में चला गया था और आत्महत्या करने का कदम उठा लिया। प्रकरण में पुलिस कर्मियों द्वारा समय रहते पहुंचकर युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया गया तथा उसकी काउंसलिंग की गई। युवक ने भविष्य में ऐसी गलती दोहराने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों की तत्परता और सहयोग के लिए वाराणसी पुलिस का धन्यवाद किया।

 

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग आज जारी करेगा संशोधित मतदाता सूची, 28.06 लाख लंबित मतदाताओं के डेटा का हो चुका है निपटारा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आज

Tags: night

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में 1,000 रुपए सीधे किए ट्रांसफर, वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन  भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में 1,000 रुपए सीधे किए ट्रांसफर, वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1.22 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बैंक खातों में दो यूनिफार्म के लिए 1,000 रुपए...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : पहले चरण की loc सबमिशन प्रक्रिया की कल अंतिम तिथि, तीन चरणों में होगी सबमिशन की प्रक्रिया
स्वस्थ पाचन तंत्र पर विशेष विचार-आहार गोष्ठी का आयोजन, शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
तमिलनाडु चुनावः लोकसभा सांसद थोल थिरुमावलवन लड़ेंगे विधानसभा चुनाव; टीवीके को देंगे कड़ी टक्कर, दलित युवाओं को एकजुट करने में अहम भूमिका 
पश्चिम एशिया संघर्ष: डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप समेत तेल भंडारों पर कब्जा करने की ईरान को दी धमकी, सऊदी अरब में अमेरिकी हवाई अड्डे पर हमला
‘धुरंधर : द रिवेंज’ में यामी गौतम का नाम ‘शाज़िया बानो’ क्यों? सुपर्ण एस वर्मा ने खोला राज, जानें 
तमिलनाडु चुनाव: पीएमके ने जारी की 15 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, धर्मपुरी सीट से सौम्या को देगी विपक्ष का टक्कर