एकनाथ शिंदे को मिली मारने की धमकी : ईमेल कर दी चेतावनी, कार को बम से उड़ा देंगे
आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के साथ गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को भी धमकी भरे संदेश मिले हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरे ईमेल में चेतावनी दी गई है कि उनकी कार को बम से उड़ा दिया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के साथ गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को भी धमकी भरे संदेश मिले हैं।
मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। धमकी के बाद शिंदे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Tags: shinde
Post Comment
Latest News
21 Feb 2025 19:03:21
बिहार में 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी ली और एफआईसीएन की छपाई में शामिल 7 अतिरिक्त मॉड्यूल का...
Comment List