चीन में दर्दनाक हादसा: ट्रायल ट्रेन की टक्कर से 11 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
ट्रायल ट्रैक पर ट्रेन हादसा
चीन के युन्नान प्रांत में एक ट्रायल ट्रैक पर बड़ी दुर्घटना हुई, जहां परीक्षण के दौरान चल रही ट्रेन ने कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। घटना कुनमिंग के लुओयांगझेन स्टेशन पर तड़के हुई।
चीन। चीन में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही हैं, यहां एक ट्रायल ट्रैक पर उतरी ट्रेन ने कर्मचारियों को टक्कर मारी जिससे करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है ये हादसा आज तड़के सुबह दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग के लुओयांगझेन स्टेशन पर हुआ। अधिकारियों ने बताया है कि, ये ट्रेन भूकंपीय उपकरणों का परीक्षण कर रही थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Jan 2026 18:50:20
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...

Comment List