कोलंबिया में दर्दनाक हादसा: सैन्य विमान सी-130 हरक्यूलिस दुर्घटनाग्रस्त; 66 सैनिकों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
कोलंबिया विमान हादसा: सी-130 हरक्यूलिस दुर्घटना में 66 सैनिकों की मौत
कोलंबिया के पुटुमायो में सेना का सी-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 66 सैनिकों की जान चली गई। विमान में कुल 128 लोग सवार थे, जिनमें से 57 घायल हैं और 4 लापता हैं। वायुसेना कमांडर कालोर्स सिल्वा ने तकनीकी खराबी या अन्य कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बोगोटा। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत पुटुमायो में सोमवार को हुए एक सैन्य विमान दुर्घटना में 66 सैनिकों की मौत हो गयी। कोलंबिया की सेना ने कहा नए आंकड़ों के मुताबिक विमान में 128 लोग सवार थे, जिनमें से 57 घायल हो गए, चार लापता हैं और एक व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।
सेना ने शुरू में कहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हुए परिवहन विमान सी-130 हरक्यूलिस में 114 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। इस विमान का इस्तेमाल सैनिकों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता था।
कोलंबियन वायुसेना के कमांडर कार्लोस सिल्वा ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

Comment List