दिल्ली में दर्दनाक हादसा: फिसलन से बेकाबू कार नाले में गिरी, सेना अधिकारी के बेटे की मौत; युवती घायल
हादसे के कारणों की जांच शुरू
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज में बारिश से फिसलन भरी सड़क पर मोड़ लेते समय अनियंत्रित होकर कार खुले नाले में जा गिरी। हादसे में अमेरिका में पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय यशवेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी महिला मित्र सुरक्षित बाहर निकल आई।
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती घायल हो गई। पुलिस के अनुसार नांगल देवात के पास मोड़ पर सड़क फिसलन भरी होने से कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार नाले में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा दोनों को बाहर निकाला।
युवक की पहचान भारतीय सेना के एक अधिकारी के बेटे यशवेंद्र के रूप में हुई, जो अमेरिका में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Tags: Vasant Kunj Car Accident 2026 Army Officer Son Accident Delhi US Returned Student Fatal Crash Nangal Dewat Road Safety Issue Delhi Slippery Road Car Overturn South Delhi Open Drain Danger Vasant Kunj South Police Probe Monsoon Driving Hazard Delhi Vehicle Skidding Turn Crash Youth Fatal Road Accident Delhi
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jul 2026 19:01:27
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...

Comment List