बिहार के लखीसराय में दर्दनाक हादसा: अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल ; बचाव और राहत कार्य जारी

मुख्यमंत्री ने किया सहायता राशि का ऐलान

बिहार के लखीसराय में दर्दनाक हादसा: अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल ; बचाव और राहत कार्य जारी
लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भारी भीड़ के कारण बैरिकेडिंग टूटने से भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में सावन के तीसरे सोमवार को प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी। इसी दौरान दो ट्रेनें एक साथ पहुंचने से भीड़ और बढ़ गई। आगे निकलने की कोशिश में मंदिर परिसर की बैरिकेडिंग टूट गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। 

मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री विजय सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुक हैं। सावन में मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर