100 का नोट देना पड़ा ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर भारी! छुट्टे नहीं होने पर कंडक्टर ने दिखाया बस से बाहर का रास्ता, पढ़ें पूरा मामला

नियम उल्लंघन पर बस चालक और कंडक्टर सस्पेंड

100 का नोट देना पड़ा ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर भारी! छुट्टे नहीं होने पर कंडक्टर ने दिखाया बस से बाहर का रास्ता, पढ़ें पूरा मामला
कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने बेंगलुरु में आम नागरिक बनकर बस और ऑटो सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान छुट्टे पैसे न होने पर बस कंडक्टर ने उन्हें नीचे उतार दिया, वहीं ऑटो चालक ने भी अतिरिक्त किराया वसूला। इन व्यवस्थागत खामियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री ने दोषी कर्मचारियों को तुरंत निलंबित कर दिया।

बेंगलुरु। कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने शनिवार रात आम यात्री बनकर शहर की बस और ऑटो सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। मास्क पहनकर निकले मंत्री ने हेब्बल से नागाशेट्टीहल्ली जाने वाली बीएमटीसी बस में टिकट लेने के लिए 100 रुपये का नोट दिया, लेकिन छुट्टे पैसे नहीं होने के कारण कंडक्टर ने उन्हें बस से नीचे उतरने को कह दिया। मंत्री को पहचान न पाने के कारण चालक और कंडक्टर सामान्य यात्रियों की तरह ही व्यवहार करते रहे।

इतना ही नहीं, मंत्री ने ऑटो रिक्शा से भी सफर किया। ऑटो के मीटर में 30 रुपये किराया दिखने के बावजूद चालक ने 36 रुपये मांगे। पूछने पर चालक ने मीटर बाद में ठीक कराने की बात कही। इसके बाद मंत्री ने 40 रुपये देकर यात्रा पूरी की। औचक निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री सुरेश ने संबंधित बस चालक और कंडक्टर को तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में बेरोजगारी-भर्ती अनियमितताओं पर राजद का लोकभवन मार्च : तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन बिहार में बेरोजगारी-भर्ती अनियमितताओं पर राजद का लोकभवन मार्च : तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी और छात्र आंदोलनों में पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजद ने लोकभवन मार्च निकाला।...
कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने के लिए पंचायत टास्क फोर्स का किया गठन, युवाओं को चिन्हित कर करेगी प्रशिक्षित
राजस्थान में सूखे की दस्तक! गहलोत बोले- पदमपुर-घड़साना की तस्वीरें पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी
खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब
रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा
उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान