ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान

मिसाइल स्टॉक खत्म होने का खतरा

ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन के पास पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर की संभावित कमी को देखते हुए ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान फिलहाल रोक दिया है। सैन्य सलाहकारों की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में 13 दिनों से जारी लगातार अमेरिकी हवाई हमलों का सिलसिला भी थम गया है।

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में वायु रक्षा मिसाइलों और इंटरसेप्टर की कमी के कारण ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान को फिलहाल टाल दिया है। इससे पहले, अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने की योजना बना रही थी, लेकिन ट्रंप ने अभी तक इसके लिए कोई आदेश जारी नहीं किया था। रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को ट्रंप ने ईरान पर कोई नया हमला न करने का आदेश दिया, जिससे 13 दिनों से चल रहे हमलों का सिलसिला बंद हो गया।

अखबार ने कहा कि ट्रंप ने ईरान के खिलाफ़ अमेरिकी सैन्य अभियान को तेज़ी से बढ़ाने की योजना कम से कम अभी के लिए टाल दी है। उन्हें खास तौर पर यह चिंता थी कि युद्ध बढ़ने से पश्चिम एशिया में पेंटागन के वायु रक्षा प्रणाली के लिए पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर और अन्य हथियारों का पहले से ही कम हो रहा स्टॉक खतरनाक स्तर तक खत्म हो सकता है। अमेरिकी अधिकारियों को पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने, फारस की खाड़ी में अहम सहयोगियों के साथ रिश्ते खराब होने, वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल और ऊर्जा एवं प्रवासन संकट के और बिगड़ने का भी डर है।

रिपोर्ट के अनुसार, हमले तेज़ करने की योजना टालने का फैसला ट्रंप की सलाहकारों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक के बाद लिया गया। अखबार ने बताया कि अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ़ स्टाफ के अध्यक्ष डैन केन ने निजी तौर पर सलाह दी थी कि बड़े पैमाने पर लड़ाई फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन इससे इंटरसेप्टर का स्टॉक खतरनाक स्तर तक खत्म हो जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ट्रंप के करीबी लोगों में से लगभग किसी ने भी इस हमले को बढ़ाने की योजना को सही नहीं माना। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
झारखंड के बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान शिवगंगा तालाब को स्वच्छ रखने के लिए दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के...
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया
ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम