ट्रंप का दावा, यूक्रेन संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं अधिक करीब
नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान इस मुद्दे पर निर्णायक बातचीत की संभावना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान लोगों की उम्मीद से कहीं अधिक नजदीक है। राष्ट्रपति पुतिन और जेलेंस्की के साथ फोन पर हुई गहन चर्चा के बाद ओवल ऑफिस से जारी बयान में ट्रंप ने कहा कि दोनों ही नेता अब इस संघर्ष को समाप्त करना चाहते हैं।
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा यूक्रेन में संघर्ष का अंत लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा करीब है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने संवाददताओं से कहा, "मुझे लगता है कि हम यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के मामले में लोगों की सोच से कहीं ज़्यादा करीब पहुंच रहे हैं।" उन्होंने कहा कि सात-आठ जुलाई को तुर्की के अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका चल रहे सशस्त्र संघर्ष को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के संपर्क में है। ट्रम्प ने कहा, "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस संघर्ष को समाप्त करना चाहते हैं और यूक्रेन भी इसे खत्म करना चाहता है। हमारी बातचीत जारी है और हम देखेंगे कि क्या इसे समाप्त कराया जा सकता है। यह एक बेहद दुखद स्थिति है।"
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 19:01:15
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...

Comment List