ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 

अराघची और ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी के बीच बैठक

ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के मुख्य मार्ग से सभी खदानों को हटा या नष्ट कर दिया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू करने और नई खदानें बिछाने वाले किसी भी पोत को तुरंत नष्ट करने की बात कही है।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने घोषणा की है कि उसकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के मुख्य नौवहन मार्ग से सभी समुद्री बारूदी सुरंगों को साफ कर दिया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ओर कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद खदानों को हटा दिया गया है या उन्हें नष्ट कर दिया गया है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि नयी खदानें बिछाने वाले किसी भी पोत या नाव को तुरंत और पूरी तरह से नष्ट कर दिया जायेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी स्पेस फोर्स इस पूरे क्षेत्र पर कड़ी नजर रख रही है और खदानें बिछाने के मामले में 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान-ओमान के बीच के इस मध्य नौवहन मार्ग में युद्ध के दौरान दर्जनों खदानें बिछायी गयी थीं, जो वाणिज्यिक जहाजों के लिए बड़ा खतरा थीं। पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी नौसेना के अंडरवाटर ड्रोन और निजी कंपनियों ने 100 से अधिक संदिग्ध खदानों की पहचान कर उन्हें हटाया है।

अब इस मुख्य मार्ग के साफ होने से दोनों दिशाओं में जहाजों की आवाजाही आसान होगी, जिससे वैश्विक बाजारों तक कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ सकेगी। दूसरी ओर, इस मुद्दे पर तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी के बीच बैठक हुई। दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से खदानें हटाने, सुरक्षित नौवहन के लिए अस्थायी संयुक्त गलियारा बनाने और ट्रैफिक प्रबंधन पर तकनीकी चर्चा की है, हालांकि अभी किसी अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होना बाकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
राजस्थान में जनवरी-जून 2026 के दौरान 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज। 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी पर्यटक शामिल।...
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात