ट्रम्प ने की ईरान में सैन्य अभियान शुरू होने की पुष्टि : हमारा उद्देश्य उत्पन्न खतरों को खत्म कर अमेरिकी लोगों की रक्षा करना, कहा- 47 वर्षों से अमेरिका की मौत के लगा रहा नारे

सामूहिक हत्याओं का एक अंतहीन अभियान चला रहा 

ट्रम्प ने की ईरान में सैन्य अभियान शुरू होने की पुष्टि : हमारा उद्देश्य उत्पन्न खतरों को खत्म कर अमेरिकी लोगों की रक्षा करना, कहा- 47 वर्षों से अमेरिका की मौत के लगा रहा नारे

डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की कि ईरान में सैन्य अभियान शुरू किया गया। उद्देश्य ईरानी शासन द्वारा उत्पन्न खतरों को खत्म कर अमेरिकी लोगों, सैनिकों और सहयोगियों की सुरक्षा करना है। ट्रम्प ने ईरान पर अमेरिका विरोधी नारे और रक्तपात का आरोप लगाया।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान में एक सैन्य अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि हमारा उद्देश्य ईरानी शासन, जो कि बहुत कठोर और भयानक लोगों का एक शातिर समूह है, से उत्पन्न आसन्न खतरों को खत्म कर के अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है। उन्होंने संदेश में कहा कि इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर अमेरिका, हमारे सैनिकों, हमारे विदेशी ठिकानों और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों को खतरे में डालती हैं।

ट्रम्प ने कहा कि 47 वर्षों से, ईरानी शासन अमेरिका की मौत के नारे लगा रहा है और रक्तपात एवं सामूहिक हत्याओं का एक अंतहीन अभियान चला रहा है, जिसमें अमेरिका, हमारे सैनिकों और कई, कई देशों के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस अब हो चुकी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस : एआई सम्मेलन में देश को बेइज्जत करने का किया नाटक, मोदी ने कहा- सेना को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत कांग्रेस अब हो चुकी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस : एआई सम्मेलन में देश को बेइज्जत करने का किया नाटक, मोदी ने कहा- सेना को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हर मोर्च पर देश को बदनाम और बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए कहा...
अर्बन सहकारी बैंकों के उपनियमों में संशोधन के निर्देश, बीमा व्यवसाय हेतु कॉरपोरेट अभिकर्ता के रूप में पंजीकरण का प्रावधान जोड़ा जाएगा
ईरान को बदलनी होगी अपनी सरकार : परमाणु कार्यक्रम को भी करना होगा खत्म, नेतन्याहू ने कहा- लोगों के लिए किस्मत अपने हाथों में लेने के हालात बनाएगी कार्रवाई
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को किया गिरफ्तार : हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद, मादक पदार्थ जब्त कर गैर कानूनी अफीम की खेती भी की नष्ट
जर्जर भवनों को मालिक खुद तोड़ दे, वरना निगम करेगा कार्रवाई
बजट होते हुए भी विकास कार्यों में खर्च नहीं कर पा रहे कॉलेज, प्रशासनिक और शैक्षणिक कामों के बीच बिगड़ रहा संतुलन
राहुल गांधी ने सैनिकों की समस्या पर सीतारमण को लिखा पत्र : दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग, कहा- गंभीर वित्तीय संकट में है यह योजना