ट्रंप ने जेलेंस्की पर शांति समझौते के लिए बढ़ाया दबाव : रूस के साथ डीजल सौदे का किया बचाव, बोले- समझौते पर देना चाहिए ध्यान
जेलेंस्की की तुलना में पुतिन समझौता करने के लिए अधिक इच्छुक
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर रूस के साथ समझौता करने के लिए दबाव बढ़ा दिया है। उन्होंने तर्क दिया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फिलहाल राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुलना में समझौता करने में अधिक रुचि है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, जेलेंस्की को समझौता करने पर ध्यान देना चाहिए न कि उस बारे में बात करने पर। हमें जेलेंस्की को समझौता करने के लिए तैयार करना होगा। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों पक्षों की सीधी तुलना करते हुए कहा, मुझे लगता है कि वास्तव में पुतिन, जेलेंस्की की तुलना में समझौता करने के लिए अधिक इच्छुक हैं।
ट्रंप ने रूस से डीजल आपूर्ति के संदर्भ में हुए अपने हालिया समझौते का बचाव किया। उन्होंने कुछ रिपब्लिकन नेताओं की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि रूसी ईंधन के निर्यात पर रोक लगाने से वैश्विक बाजार को नुकसान होगा। ट्रंप ने कहा, यह वास्तव में मेरे लिए कोई समझौता नहीं है बल्कि यह बाकी दुनिया के लिए एक समझौता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने तर्क दिया कि डीजल की आपूर्ति सीमित करने से अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजार पर बहुत असर पड़ेगा और उन्होंने कहा कि वह ऐसे उपायों का समर्थन करते हैं जिनसे अमेरिकी किसानों और पशुपालकों को मदद मिल सके। राष्ट्रपति ट्रंप की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब अमेरिका यूक्रेन पर रूस के साथ बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने का दबाव बढ़ा रहा है और साथ ही डीजल समझौते के माध्यम से रूस के साथ ऊर्जा सहयोग भी बढ़ा रहा है।

Comment List