ट्रम्प ने जारी कराए अवर्गीकृत यूएपी फाइल : यूएफओ से सम्बंधित फोटो और वीडियो भी शामिल, अब कोई भी बिना सुरक्षा एजेंसियों के रोकटोक के देख सकता है

यूएफओ के संबंध में अमेरिकी इतिहास में सर्वाधिक स्पष्ट और पारदर्शितापूर्ण सूचना

ट्रम्प ने जारी कराए अवर्गीकृत यूएपी फाइल : यूएफओ से सम्बंधित फोटो और वीडियो भी शामिल, अब कोई भी बिना सुरक्षा एजेंसियों के रोकटोक के देख सकता है
वाशिंगटन में अमेरिकी सरकार ने पहली बार यूएफओ और यूएपी से जुड़ी अवर्गीकृत फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर जारी इन दस्तावेजों में रहस्यमयी वीडियो और तस्वीरें शामिल हैं। सरकार का दावा है कि ये घटनाएं किसी अत्याधुनिक सभ्यता से जुड़ी हो सकती हैं। अब ये सभी फाइलें आम लोगों के लिए उपलब्ध हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार ने अवर्गीकृत यूएपी (अनआइडेंटिफाइड एनोमैलस फिनॉमिना अर्थात अनचिन्हित रहस्यमय परिदृश्य) फाइल्स जारी कर दी है। उसमें कई वीडियो और फोटो शामिल हैं। इन्हें अब कोई भी बिना सुरक्षा एजेंसियों के रोकटोक के देख सकता है। इसका निर्देश खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया है। यह यूएफओ के संबंध में अमेरिकी इतिहास में सर्वाधिक स्पष्ट और पारदर्शितापूर्ण सूचना है। यूएफओ को अनचीन्हा रहस्यमय परिदृश्य कह सकते हैं। ये फाइल वार.गॉव/यूएफओ पर लाइव उपलब्ध है। यह रिलीज पीयूआरएसयूई कार्यक्रम का अंग है। इसका अर्थ है प्रेसिडेंसियल अनसीलिंग ऐंड रिपोर्टिंग सिस्टम।

अमेरिकी सरकार सूत्रों ने यूएफओ और यूएपी में कुछ अंतर भी बताया है। यूएपी किसी भी रहस्यमय परिदृश्य को कहते हैं। जबकि यूएफओ उड़नतश्तरियों को, जो कथित रूप से ब्रह्मांड की किसी अन्य सभ्यता के द्वारा भेजे जाते हैं। अमेरिकी सरकार के इस कार्यक्रम में नासा, एफबीआई,नेशनल इंटेलिजेंस आदि की भी सहभागिता है।

अमेरिकी सरकारी सूत्रों ने बताया है कि ये रहस्यमय फिनॉमिना संभवत: तकनीक के मामले में अत्यधिक विकसित सभ्यता के हो सकते हैं, जो अपना आभास देकर भी हमारी पकड़ में अब तक नहीं आ पाए हैं। इसलिए उनके बारे में हम किसी निश्चित नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। फिर भी कुछ तो है, जिसके बारे में आम लोगों को भी पता होना चाहिए। 

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी